Move to Jagran APP

मोदी-मोदी के नारों से गूंजा पंडाल

खलीलाबाद के जूनियर हाई स्कूल परिसर में भाजपा की चुनावी जनसभा के दौरान मोदी-मोदी के नारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। इस दौरान स्थानीय नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए फिर से केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने की अपील की।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 May 2019 11:07 PM (IST)Updated: Fri, 10 May 2019 06:27 AM (IST)
मोदी-मोदी के नारों से गूंजा पंडाल
मोदी-मोदी के नारों से गूंजा पंडाल

संतकबीर नगर : खलीलाबाद के जूनियर हाई स्कूल परिसर में भाजपा की चुनावी जनसभा के दौरान मोदी-मोदी के नारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। इस दौरान स्थानीय नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए फिर से केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने की अपील की।

prime article banner

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री को बहस के लिए चुनौती दे रही हैं जबकि वह भाजपा के एक साधारण कार्यकर्ता से भी बहस करने में सक्षम नहीं हैं। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने कहा कि सपा की सरकार में गुंडागर्दी और बसपा सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। मोदी की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर अपनी जमीन बचाने के लिए अब दोनो दल एकजुट हुए हैं। उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव में ही गठबंधन होने की आहट मिलने पर इसे निष्क्रिय करने के लिए भाजपा अपना होमवर्क कर चुकी है। खलीलाबाद के विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे ने कहा कि भाजपा इस बार 2014 से बेहतर प्रदर्शन करेगी। भाजपा नेता कुमार अशोक पांडेय ने खलीलाबाद की बंद पड़ी चीनी मिल के बारे में अमित शाह से चर्चा की । निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद, विधायक अनीता कमल, राकेश सिंह बघेल, श्रीराम चौहान, दल बहादुर कोरी, अनिल त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष सेतवान राय, श्यामकरन सिंह, रामललित चौधरी, अनिरुद्ध निषाद, राकेश मिश्र, नरेंद्र सिंह, भाजपा के प्रदेश मंत्री त्रयंबकनाथ त्रिपाठी, सत्यपाल पाल, ब्लाक प्रमुख दिग्पाल पाल, संगीता वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष नीना देवी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नीतू सिंह, संजय सिंह बब्लू, सुनीता अग्रहरि, ब्रजेश पाल, देवेंद्र मिश्र, अमित श्रीवास्तव, जगदंबालाल श्रीवास्तव, कुमार अशोक पांडेय, पूर्व सांसद अष्टभुजा प्रसाद शुक्ल, इंद्रजीत मिश्र, रोहित पटेल, उर्मिला त्रिपाठी, रामजियावन राजभर, शैलेश राजभर, संजीव राय, अजीत सिंह, संतोष चौहान, मनिराम यादव, नगर पालिका खलीलाबाद के अध्यक्ष श्यामसुंदर वर्मा, नगर पंचायत मगहर के पूर्व चेयरमैन अश्वनी गुप्त, धनंजय पांडेय समेत अनेक लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK