Move to Jagran APP

जयंती पर बही स्वामी विवेकानंद के विचारों की गंगा

संतकबीर नगर युग पुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। उनकी जसंती पर विचारों की गंगा बहती रही।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 11:23 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 11:23 PM (IST)
जयंती पर बही स्वामी विवेकानंद के विचारों की गंगा
जयंती पर बही स्वामी विवेकानंद के विचारों की गंगा

संतकबीर नगर: युग पुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करके उनके जीवन प्रसंग पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

loksabha election banner

खलीलाबाद के एचआर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में वर्चुअल संगोष्ठी हुई। युवा दिवस के अंतर्गत युवा, सेवा और स्वामी विवेकानंद विषय पर भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली के महानिदेशक प्रोफेसर संजय द्विवेदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं में राष्ट्रीय चेतना और भारतीय अस्मिता को जगाया। पूर्णेश नारायण सिंह ने कहा कि विवेकानंद का राष्ट्रवाद भक्ति, पवित्रता और बलिदान पर आधारित था।

गायत्री शक्ति पीठ खलीलाबाद पर स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा चेतना दिवस के रूप में मनाई गई। बच्चों को व्यसन मुक्ति का संकल्प दिलाया गया। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अंबेश के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। मुख्य वक्ता गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक सुभाष ने कहा कि विवेकानंद एक आदर्श महापुरुष के साथ ही महान संत भी थे। इस दौरान रामगोपाल, डा. अजय पांडेय, जिला प्रचारक ऋषि दीप, नगर कार्यवाह नित्यानंद,सौरभ जायसवाल, शैलेश श्रीवास्तव,अशोक तिवारी आदि मौजूद रहे।

युवाओं के प्रेरणाश्रोत थे विवेकानंद हीरालाल रामनिवास इंटर कालेज में संगोष्ठी व शोभा्रयात्रा का आयोजन किया गया। आरपीजी कालेज के संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष विजय कृष्ण ओझा ने स्वामी विवेकानन्द के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि उठो जागो और तब तक न रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाय। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री अंकुर पाल,रतन सिंह,प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह,अभिषेक सिंह,योगेंद्र सिंह, अथर्व श्रीवास्तव, माधवेन्द्र तिवारी, अर्पित पाण्डेय आदि मौजूद रहे। मगहर के स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज से भी शोभायात्रा निकाली गई। जनता वैदिक स्नातकोत्तर महाविद्यालय मेंहदावल में प्राचार्य डा. अजय त्रिपाठी ने स्वामी विवेकानंद को युग पुरुष बताया। उन्होंने कहा कि हर युग में उनके विचार प्रासंगिक रहेंगे।

स्कूलों में भी हुए कार्यक्रम

मुन्नीलाल रामबेलास इंटर कॉलेज संठी पर आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक गिरधारी लाल ने सभी को विवेकानंद के विचारों को जीवन का अंग बनाने का संकल्प दिलाया। कूड़ी लाल रुंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में भी स्वामी विवेकानंद के जीवन प्रसंग पर चर्चा हुई। इस दौरान तेज बहादुर सिंह, शैलेष, दिनेश मिश्र, सुखेंदु, गोविद त्रिपाठी, करुणेश मिश्र आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। हैंसर बाजार स्थित आर्य गौरव इंटर कालेज में भी वक्ताओं ने उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.