चंद रुपयों के लिए की थी वृद्धा की हत्या
धनघटा थानाक्षेत्र के मुठही कला गांव में हुई वृद्ध महिला की हत्या का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने उसके हत्यारोपित तथा 15 हजार के इनामी अपराधी कृष्ण मुरारी ¨सह उर्फ बब्बन ¨सह को धर दबोचा। उसने बताया कि महिला ने धान बेचा था, जिसके पैसे चुराने के लिए वह उसके घर गया था।
संतकबीर नगर : धनघटा थानाक्षेत्र के मुठही कला गांव में हुई वृद्ध महिला की हत्या का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने उसके हत्यारोपित तथा 15 हजार के इनामी अपराधी कृष्ण मुरारी ¨सह उर्फ बब्बन ¨सह को धर दबोचा। उसने बताया कि महिला ने धान बेचा था, जिसके पैसे चुराने के लिए वह उसके घर गया था। महिला ने उसे पहचान लिया था, जिसके चलते उसने डंडे से मारकर उसकी हत्या कर दी थी।
पांच दिसंबर, 2018 को राजी देवी पत्नी भुवनेश्वर का शव मृत अवस्था में घर के बरामदे में पाया गया था। मामले में महुली थानाक्षेत्र के जमिरा गांव की निवासी उनकी बेटी उर्मिला पत्नी बुधिराम ने मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के दौरान कृष्ण मुरारी उर्फ बब्बन का नाम प्रकाश में आया। वह तभी से फरार चल रहा था। इसके बाद पुलिस ने उसके उपर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक, धनघटा मनोज कुमार त्रिपाठी व स्वाट टीम के उपनिरीक्षक करुणाकर पांडेय उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगे थे। वह जिला छोड़कर भागने के प्रयास में था। सटीक मुखबिरी से उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
------------------
चोरी करते पहचान हो जाने पर ले ली जान
बब्बन ने बताया कि चार दिसंबर को राजी देवी ने धान बेचा था। वह अपने घर में अकेली ही रहती थी। इसलिए बब्बन रात में पैसा चुराने के लिए घर गया। वहां पहुंचा तो वह बरामदे में सोई हुई थी। उसने घर का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो खटपट की आवाज सुनकर जाग गई। उसने उसे पहचानने के बाद बोला - 'बब्बन ई का हवै'। जिसके बाद उसने डंडे से उसके सिर पर प्रहार करके राजी देवी को मार डाला। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा दूसरे दिन ही बरामद कर लिया था।