Move to Jagran APP

सुबह-शाम कोहरा,गलन से बढ़ी परेशानी

दोपहर बाद कुछ देर के लिए निकली धूप रही बेअसर

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 11:16 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 11:16 PM (IST)
सुबह-शाम कोहरा,गलन से बढ़ी परेशानी
सुबह-शाम कोहरा,गलन से बढ़ी परेशानी

संतकबीर नगर: इधर कुछ दिनों से सुबह और शाम घना कोहरा पड़ रहा है। सर्द हवा के बीच गलन बढ़ने से दिक्कत बढ़ गई है। लोगों का घर से निकलना दुश्वार हो गया है। कोहरा के चलते चालकों को वाहन चलाने में काफी दिक्कत हो रही है। आगे का ²श्य साफ न दिखने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। लोग ठंड से राहत पाने के लिए हीटर, ब्लोवर, अलाव का सहारा ले रहे हैं।

loksabha election banner

शुक्रवार को दोपहर के करीब 12 बजे हल्की धूप निकली। लोग बाहर बैठकर धूप का आनंद लेते दिखे। जैसे ही शाम हुई, वैसे ही गलन बढ़ने लगी। रात होते ही घना कोहरा छाने लगा। इसकी वजह से वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई। खलीलाबाद-धनघटा व खलीलाबाद-मेंहदावल राजकीय मार्ग के अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग गोरखपुर-लखनऊ पर चालक धीमी गति से वाहन चलाते हुए दिखे। शहर और देहात के लोग ठंड से बचने के लिए हीटर, ब्लोवर व अलाव का सहारा ले रहे हैं। हाथ-पांव सेंककर शरीर को गर्म रखने का प्रयास कर रहे हैं। ठंड से जानवर के साथ पशु-पक्षी परेशान

जासं, बखिरा,संतकबीर नगर : शुक्रवार को काफी ठंड रही। सर्द हवा के चलते गलन अधिक रही। ठंड ने लोगों को घरों में ठिठुरने को विवश कर दिया। चौराहों पर मजदूर तबके के लोग कागज, गत्ता जलाकर हाथ सेंकते रहे। सुबह से दोपहर तक सड़कों पर काफी कम चहल-पहल रही। दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप निकली तो लोगों ने कुछ राहत महसूस की। ठंड के इस कहर से जानवर के साथ पशु-पक्षी भी परेशान रहे। -दोपहर बाद कुछ देर के लिए निकली धूप, रही बेअसर

-कोहरा के चलते चालकों को वाहन चलाने में हो रही दिक्कत

-लोग ठंड से राहत पाने के लिए हीटर,ब्लोवर, अलाव का ले रहे सहारा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.