Move to Jagran APP

बेसहारा पशुओं से किसान परेशान

संतकबीर नगर जनपद के विभिन्न गांवों के किसान बेसहारा पशुओं से परेशान हो गए हैं। पशु रात में निकलते हैं और फसल बर्बाद कर देते हैं। ग्रामीणों ने पशुओं को गोशालाओ ंमें पहुंचाने की मांग की है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 04:38 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 04:38 PM (IST)
बेसहारा पशुओं से किसान परेशान
बेसहारा पशुओं से किसान परेशान

संतकबीर नगर: जनपद के विभिन्न गांवों के किसान बेसहारा पशुओं से परेशान हो गए हैं। हैंसर ब्लाक के टाड़ा गांव के पौहारी शरण पाठक, नाथनगर ब्लाक के मुकुंदपुर गांव के शिव सहाय शुक्ल सहित कई लोगों ने बताया कि बेसहारा पशु फसल बर्बाद कर रहे हैं। ठंड के मौसम में दिन-रात खेत की रखवाली कठिन हो गई है। इन पशुओं को पकड़कर आश्रय स्थल भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित कराकर फसल बर्बाद होने से बचाया जाए। रंगोली प्रतियोगिता आज

loksabha election banner

संतकबीर नगर: बाल भारती के तत्वावधान में सोमवार को विद्या मंदिर खलीलाबाद में कार्यक्रम होंगे। मां भारती कार्यक्रम में बच्चों की रंगोली व तिरंगा प्रतियोगिता होगी। यह जानकारी रविवार को सह संयोजक ऊषा श्रीवास्तव ने दी है। छात्र संगठन की बैठक बुधवार को

संतकबीर नगर : भारतीय छात्र संगठन की बैठक बुधवार को खलीलाबाद के तितौवा में सुबह नौ बजे से होगी। बैठक में माध्यमिक व उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। यह जानकारी रविवार को संगठन मंत्री अजय कुमार वर्मा ने दी है। निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर कल

संतकबीर नगर : नाथनगर शिव मंदिर के निकट मंगलवार को सुबह दस बजे से स्वास्थ्य शिविर लगेगा। यहां पर मरीजों की जांच की जाएगी। इसके बाद जरूरत के अनुसार मुफ्त में दवाएं भी दी जाएगी। यह जानकारी रविवार को आयोजक बीडी मिश्रा ने दी है। पटखौली मार्ग पर जलनिकासी की सुविधा नहीं संतकबीर नगर : खलीलाबाद ब्लाक के पटखौली मार्ग पर जल निकासी की सुविधा न होने से लोगों को दिक्कत हो रही है। नेदुला मार्ग, इंटर कालेज के सामने सड़क पर लोगों के घरों का पानी इधर-उधर पसरा रहता है। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास भी सड़क पर गंदा पानी बहता रहता है। पानी व कीचड़ की वजह से गिरकर घायल होने का खतरा बना रहता है। पूर्व सैनिक कल निकालेंगे प्रभात फेरी

संतकबीर नगर: पूर्व सैनिक गणतंत्र दिवस पर सुबह के सवा आठ बजे से मुखलिसपुर तिराहा स्थित एक बैंक के सामने से प्रभात फेरी निकालेंगे। इसके बाद यह प्रभात फेरी वापस इसी बैंक के पास पहुंचेगी। इसमें सभी भूतपूर्व सैनिक व उनके आश्रित शामिल होंगे। इसके बाद ये सुबह के साढ़े नौ बजे एक कैरियर इंस्टीट्यूट में झंडारोहण करेंगे। पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष यदुनंदन मिश्र ने यह जानकारी दी है। नाली बनाने की मांग

संतकबीर नगर: खलीलाबाद-धनघटा राजकीय मार्ग पर केरमुआ, चकदही, पायलपार, निखरकपार, सियरासाथा, देवरियागंगा, नौरंगिया, मैनसिर, विश्वनाथपुर आदि जगहों पर सड़क के किनारे नाली नहीं बनी है। निखरकपार के गुड्डू उपाध्याय, देवरियागंगा के बाबूलाल शर्मा, नौरंगिया के रमेश अग्रहरि आदि लोगों ने कहा कि इससे लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। इन लोगों ने जिला प्रशासन से जल्द नाली बनवाने की मांग की है। गांव में नियमित रुप से नहीं आते हैं सफाई कर्मी

संतकबीर नगर: ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई की स्थिति दयनीय है। गजपुर गांव के नंगू सिंह, नकहां गांव के रामचंद्र यादव, कटहरिया गांव के दयाशंकर चौधरी ने कहा कि सफाई कर्मी गांव में नियमित रुप से नहीं आ रहे हैं। इससे जगह-जगह गंदगी फैली रहती है। एडीओ पंचायत के पास कई बार पा्रर्थना पत्र दिया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.