सीडीओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले कर्मचारी
मुख्य विकास अधिकारी डा. बब्बन उपाध्याय ने बुधवार को सांथा ब्लाक का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो ब्लाककर्मी अनुपस्थित मिले। दोनो कर्मियों के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा गया।
संतकबीर नगर:मुख्य विकास अधिकारी डा. बब्बन उपाध्याय ने बुधवार को सांथा ब्लाक का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो ब्लाककर्मी अनुपस्थित मिले। दोनो कर्मियों के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा गया।
दोपहर में लगभग एक बजे सीडीओ सांथा ब्लाक परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने स्वान कक्ष से लेकर मनरेगा सेल का जायजा लिया। ब्लाक परिसर में साफ -सफाई पर उन्होंने विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उपस्थिति पंजिका की जांच में जेई आरईएडी दिनेश केशरवानी व एडीओ आईएसबी मार्कंडेय पांडेय अनुपस्थित मिले। दोनों के खिलाफ उन्होंने नोटिस जारी किया। इस दौरान खुर्शीद अहमद, गिरिजेश राज सिंह, एपीओ मदन गोपाल, गोरख पांडेय, विनोद कुमार, मो. आरिफ सहित अन्य ब्लाक कर्मी मौजूद रहे।