Move to Jagran APP

ठंड से गलन बढ़ी, ठिठुरे लोग

संतकबीर नगर सर्द हवाओं ने गलन बढ़ा दी और लोग ठिठुरने लगे। सुबह-शाम कोहरे से वाहनों की रफतार पर ब्रेक लग गया। गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई। सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Dec 2020 08:20 PM (IST)Updated: Sun, 20 Dec 2020 08:20 PM (IST)
ठंड से गलन बढ़ी, ठिठुरे लोग
ठंड से गलन बढ़ी, ठिठुरे लोग

संतकबीर नगर: सर्द हवाओं ने गलन बढ़ा दी और लोग ठिठुर रहने लगे। सुबह-शाम कोहरे से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। ठंड बढ़ने के बाद भी प्रशासन सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराने में विफल रहा।

loksabha election banner

गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोहरे की वजह से अन्य दिनों की तुलना में रविवार को काफी कम वाहन आते-जाते हुए दिखे। कोहरे की वजह से वाहनों की चाल धीमी रही। खलीलाबाद-धनघटा व खलीलाबाद-मेंहदावल राजकीय मार्ग पर भी यही दशा रही। तमाम लोग अपने घरों में दुबके रहे। कोई हीटर जलाकर तो कोई लकड़ी व कागज के टुकड़ों को जलाकर हाथ-पैर सेंकते हुए दिखे। दैनिक मजदूर व दुकानदार ही घर से निकले और ठिठुरते हुए शाम को घर लौटे। दोपहर दो बजे सूर्य के दर्शन होने पर बाजारों में चहल-पहल बढ़ी लेकिन दो घंटे बाद सर्द हवाओं ने सभी को घर लौटने को मजबूर कर दिया। प्रशासन की रिपोर्ट में हर दिन 72 जगहों पर जल रहे अलाव

जिला प्रशासन की रिपोर्ट में जनपद में रोज 72 जगहों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। इसमें खलीलाबाद तहसील क्षेत्र में सर्वाधिक 32, मेंहदावल में 15 व धनघटा तहसील क्षेत्र में 25 जगहों पर रोज अलाव जलाए जा रहे हैं। तीन हजार गरीबों को प्रतिदिन कंबल बितरित किए गए हैं।

गर्म कपड़ों की खरीद पर जोर

ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़े खरीदे। अधिकांश लोगों ने फुटपाथ पर टोपी, मोफलर, दस्ताना, खरीदा। शहर के डीघा, मुखलिसपुर तिराहा, चंद्रशेखर तिराहा, खलीलाबाद व सरैया बाईपास स्थित दुकानों पर भीड़ रही। नाथनगर, मुखलिसपुर, मगहर, पौली, सिरसी, बंडा बाजार, धर्मसिंहवा, बखिरा, मेंहदावल, बघौली, बखिरा आदि स्थानों पर दुकानों में गर्म कपड़े की खरीदारी हुई।

---------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.