डीएम ने शौचालय निर्माण का जायजा लिया
सरकारी योजनाओं में लापरवाही अक्षम्य है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 10:37 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 10:37 PM (IST)
संत कबीरनगर : डीएम रवीश गुप्त बेलहर कला ब्लाक के डिघवा डिगेश्वर गांव में पहुंचे। यहां पर बन रहे शौचालय की गुणवत्ता देखी। मानक के अनुसार बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा डीएम ने अस्थायी गो-संरक्षण केंद्र का भी जायजा लिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ आम जनता को मिले, इसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। जो भी जिम्मेदार अपने काम में लापरवाही करेगा उसे दंडित किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान बीडीओ रेनू चौधरी, ग्राम प्रधान राजेश्वर ¨सह उर्फ राजू, रवींद्र ¨सह, देव प्रताप ¨सह, अभिनव रवि वत्स आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें