Move to Jagran APP

चुरेब क्षेत्र की कई सड़कें क्षतिग्रस्त

संतकबीर नगर चुरेब क्षेत्र में कई सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। इससे राहगीरों को आने-जाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Dec 2020 11:32 PM (IST)Updated: Sun, 13 Dec 2020 11:32 PM (IST)
चुरेब क्षेत्र की कई सड़कें क्षतिग्रस्त
चुरेब क्षेत्र की कई सड़कें क्षतिग्रस्त

संतकबीर नगर : चुरेब क्षेत्र में कई सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। इससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार ज्ञापन देने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों ने सड़कों की मरम्मत नहीं कराई। इससे मार्ग का उपयोग करने वालों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और लोग आंदोलन का मूृड बना रहे हैं।

loksabha election banner

सरैया मार्ग पर आधा दर्जन से अधिक विद्यालय होने से विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गई हैं। हर कदम पर गडढे होने से मंजिल तय करना पहाड़ पर चढ़ने जैसा दुरुह हो गया है।

चुरेब-पचपोखरी मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। राहगीर व छात्र- छात्राएं सड़क में बने गड्ढों में गिर कर चोटिल हो रहे हैं। आए दिन गढ्डों में ंवाहन फंसते हैं और मार्ग जाम हो जाता है। इस मार्ग पर चलने वाले राहगीरों व वाहन सवारों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। चुरेब-बसडीला मार्ग भी बदहाल है। सौ मीटर चलने पर 200 झटके लगते हैं। वाहन हिचकोलें खाते चलते हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़क के मरम्मत कराने की मांग की है।

बैंक चौराहे पर जाम से जनता परेशान

संतकबीर नगर : शहर के बैंक चौराहे पर आए दिन जाम लगने से जनता परेशान हो गई है। जाम का कारण पटरियों पर अतिक्रमण होना है। शाम को सड़क पर ठेला लगने से जाम लगता है। जाम को खत्म कराने के लिए समीप स्थित चौकी पुलिस पहल नहीं करती। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।

खलीलाबाद के राम पियारे, मालती देवी, रेखा देवी, कपिल मुनि मिश्रा, रेहान, अब्बास समेत अन्य लोगों ने इस पर उचित पहल किए जाने की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.