Move to Jagran APP

धनघटा क्षेत्र में महिला से छेड़खानी, चार आरोपितों पर मुकदमा दर्ज

संतकबीर नगर धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ कुछ लोगों ने छेड़खानी की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 10:19 PM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 10:19 PM (IST)
धनघटा क्षेत्र में महिला से छेड़खानी, चार आरोपितों पर मुकदमा दर्ज
धनघटा क्षेत्र में महिला से छेड़खानी, चार आरोपितों पर मुकदमा दर्ज

संतकबीर नगर: धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ कुछ लोगों ने छेड़खानी की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

loksabha election banner

पीड़ित महिला ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि बीते 24 फरवरी को गांव के बृजभान, भीम सहित चार लोगों ने पीटा था और 26 फरवरी को सुबह खेत जाते समय रास्ते में घेर लिया था और छेड़खानी की थी। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया पर गिरफ्तारी अब तक नहीं की। बहन पर पिता की भूमि का बैनामा कराने का लगाया आरोप

संतकबीर नगर: धनघटा थानाक्षेत्र के बभनौली निवासी राम ललित गुप्त ने बहन के खिलाफ तहरीर देकर पिता की भूमि का दूसरे व्यक्ति को जबरन बैनामा कराने का आरोप लगाया।

राम ललित ने तहरीर में लिखा है कि गैर जनपद में नौकरी करने चला गया तो बड़ी बहन उसके घर आई। पिता की कमजोर मानसिक हालत का फायदा उठाया और एक एकड़ भूमि दूसरे व्यक्ति को बैनामा करा दिया। इसके बदले मिला पैसा भी ले लिया। थानाध्यक्ष आरके गौतम ने बताया कि जांच में आरोप सही मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। -

गोशाला में लगी आग, दो पशु मरे

संतकबीर नगर: बेलहर थानाक्षेत्र के गोपालपुर गांव में रविवार को दोपहर के करीब दो बजे अज्ञात कारण से लगी आग से रंगीलाल पुत्र संतोषी का छप्पर का गोशाला जल गया। इस घटना में उनकी एक गाय व एक बकरी के अलावा अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। आसपास के लोगों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। इसकी वजह से अन्य लोगों के घरों तक आग की लपटें नहीं पहुंची। आधा दर्जन से अधिक लोगों के मकान बच गए। बड़ा हादसा होते- होते टल गया।

----


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.