पीड़ित ने लगाई एसपी से गुहार
लेडुआ-महुआ निवासी राममूरत ने गांव के मनबढ़ लोगों से परेशान होकर एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 07:01 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 07:01 PM (IST)
संत कबीनगर : बखिरा थानाक्षेत्र के लेडुआ-महुआ निवासी राममूरत ने गांव के मनबढ़ लोगों से परेशान होकर एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि 19 जून की शाम को एक गाय उसके खेत में चर रही थी। इसे मारकर भगाने पर नाराज होकर गांव के आधा दर्जन मनबढ़ लोगों ने लाठी-डंडे से लैस होकर उसके घर पर चढ़ आये और अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उसे मारने-पीटने लगे। जब वह जान बचाकर घर में भागा तो आरोपी घर में भी घुस गये और मारे-पीटे। बहू ने मना किया तो उसे भी मारे-पीटे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें