मार्ग दुर्घटना में पीआरडी जवान की मौत
थाना क्षेत्र के राजघाट पुल के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से सोमवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक को पीआरडी का जवान है।
संतकबीर नगर : थाना क्षेत्र के राजघाट पुल के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से सोमवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक को पीआरडी का जवान है।
पीआरडी के जवान महेंद्र प्रसाद (25) पुत्र रामरुप निवासी ग्राम बसखोरियां पोस्ट कुर्सियां जनपद सिद्धार्थनगर, बेलहर खुर्द गांव से वापस पिपरा-प्रथम स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। उनकी ससुराल में ब्रह्माभोज था। राजघाट के पास पिपरी गांव के निकट पहुंचने पर किसी वाहन ने ठोकर मार दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपी 100 के पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें मेंहदावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजन भी अस्पताल पर पहुंच गए। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।