थाणे से गांव पहुंचा शव तो मचा कोहराम
कोतवाली खलीलाबाद थानाक्षेत्र के ग्राम कांटगंगा उर्फ कांटे निवासी 60 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बीते बुधवार की रात गांव में पहुंचने पर घर में कोहराम मच गया।
संत कबीर नगर : कोतवाली खलीलाबाद थानाक्षेत्र के ग्राम कांटगंगा उर्फ कांटे निवासी 60 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बीते बुधवार की रात गांव में पहुंचने पर घर में कोहराम मच गया।
ग्राम काटगंगा उर्फ कांटे निवासी 60 वर्षीय बहरैची उर्फ बजरंग गुप्ता लंबे समय से महाराष्ट् के थाणे में लकड़ी कारखाने में काम करते थे। मृतक के दूर के रिश्तेदार दुधारा थानाक्षेत्र के ग्राम हड़हा निवासी पल्टूराम भी थाणे में नौकरी करते हैं। पल्टूराम के अनुसार बहरैची गुप्त कारखाने के बाथरूम के बाहर सोमवार को बेहोशी की हालत में गिरे हुए थे। इलाज के लिए इन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां के डाक्टर ने इन्हें मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार सारी कार्यवाही करने के बाद शव को उनके हवाले कर दिया था। वे व अन्य लोग शव को लेकर गांव में पहुंचे। शव आने की सूचना पर इनके घर रिश्तेदार, शुभचितक सहित अन्य लोग इनके घर पहुंचे। बहरहाल मृतक का इस जनपद के कांटे में पत्नी अनारी देवी के नाम से एक इंटर कालेज है। इनके बेटे 36 वर्षीय धर्मवीर गुप्त व 30 वर्षीय कर्मवीर गुप्त इसे देखते हैं।