शिथिलता बरतने वाले कर्मियों को कार्रवाई की चेतावनी
डीसी मनरेगा ने किया ब्लाक का निरीक्षणदिए दिशा-निर्देश
संतकबीर नगर: मनरेगा के उपायुक्त (डीसी) उमाकांत त्रिपाठी ने सोमवार को सांथा ब्लाक कार्यालय का निरीक्षण किया। अधूरे कार्यों को पूरा करवाने के साथ ही उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने का निर्देश दिया।
मनरेगा के तहत प्रस्तावित और पूरे हुए कार्यों की समीक्षा के बाद उन्होंने खंड विकास अधिकारी व सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें आवास, सार्वजनिक शौचालय, पंचायत भवन, मनरेगा आदि कार्यों की समीक्षा की गई। डीसी मनरेगा ने कहा कि जो भी कार्य अधूरे हैं उसे तेजी के साथ पूरा कराया जाना होगा। उन्होंने शिथिलता बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि हर सप्ताह मनरेगा कार्यों की समीक्षा करके खंड विकास अधिकारी द्वारा रिपोर्ट मनरेगा कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान खंड विकास अधिकारी रामानंद वर्मा, एडीओ पंचायत दलसिगार यादव, मेराजुल हक, खुर्शीद अहमद, आशीष त्रिपाठी, महेन्द्र नाथ राय, कमाल अहमद, प्रमोद कुमार यादव, मो. समद खान सहित अनेक ब्लाककर्मी मौजूद रहे। सूर्य का उत्तरायण होना सकारात्मक क्रांति का संवाहक
संतकबीर नगर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक सुभाष ने कहा कि सूर्य के उत्तरायण होने से नवीनता व ऊर्जा का संचार होता है। यह सकारात्मक क्रांति व परिवर्तन का संवाहक है। मकर संक्रांति के पश्चात ऋतु में परिवर्तन होता है। शीतकालीन ऋतु जाती है, वसंत ऋतु का आगमन होता है।
प्रांत प्रचारक सोमवार को शहर के एक होटल में पांचजन्य पत्रिका का विमोचन कर रहे थे। उन्होंने कहा
मकर संक्रांति संघ के छह उत्सव में से एक है। अब मतदान का महान पर्व आने वाला है। जिसके लिए देश के एक-एक नागरिक को जागरूक कर उसे मतदान केंद्र तक जाने का आग्रह करें। इस दौरान सभी ने पांचजन्य पत्रिका के स्लोगन को दोहराया, जिसमें कहा गया है कि सही चुना था, सही चुनेंगे, यही चुना था, यही चुनेंगे के साथ एकजुटता से कार्य करने का आह्वान किया। मौके पर संघ कार्यकर्ताओं के साथ प्रबुद्ध वर्ग के लोग मौजूद रहे।