गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
जासं, बखिरा : थाना क्षेत्र के निघूरी पोखरा पुलिया के पास पुलिस ने शनिवार सुबह गांजा के साथ एक (32)
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 11:51 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 11:51 PM (IST)
जासं, बखिरा : थाना क्षेत्र के निघूरी पोखरा पुलिया के पास पुलिस ने शनिवार सुबह गांजा के साथ एक (32) युवक को गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया सुबह उप निरीक्षक मुन्नीलाल, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार राव थाना क्षेत्र में गस्त पर थे। मुखबिर की सूचना मिली एक व्यक्ति थाना क्षेत्र के गोइठहा के तरफ से झोले में अवैध सामग्री लेकर जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उसका पीछा किया गया। निघुरी पोखरा पुलिया के पास घेराबंदी कर दुधारा निवासी गुलाम सुभानी पुत्र अब्दुल कलाम को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में झोले से एक किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें