पुलिस व जनता के बीच संवाद से घटेगा अपराध: एसपी
धनघटा थाना परिसर में गुरुवार को एसपी ब्रजेश सिंह ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों व संभ्रांत लोगों के साथ सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि आम जनता और पुलिस के बीच पारस्परिक समन्वय ही अपराध मुक्त समाज का आधार है।उन्होंने कहा कि शराब सभी विवादों की जड़ है। कची के धंधे के उपर रोक लगाने के लिए उन्होंने थानाध्यक्ष को सख्त हिदायत दी।
संतकबीर नगर: धनघटा थाना परिसर में गुरुवार को एसपी ब्रजेश सिंह ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों व संभ्रांत लोगों के साथ सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि आम जनता और पुलिस के बीच पारस्परिक समन्वय ही अपराध मुक्त समाज का आधार है।उन्होंने कहा कि शराब सभी विवादों की जड़ है। कच्ची के धंधे के उपर रोक लगाने के लिए उन्होंने थानाध्यक्ष को सख्त हिदायत दी।
एसपी ने कहा कि पुलिस का कार्य सभी को भयमुक्त परिवेश देने का है। समाज के जागरूक लोगों का भी यही लक्ष्य होता है। एक कड़ी बनकर कार्य करने से न सिर्फ अपराधों को खत्म किया जा सकता है बल्कि समाज को आदर्श बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा नशे की हालत में कोई व्यक्ति कहीं पड़ा मिले तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। गांव में ही विवादों का निपटारा हो जाय तो मुकदमों से लोगों को मुक्ति मिल सकेगी। मौके पर सीओ आनंद पांडेय,थानाध्यक्ष रणधीर मिश्रा,अनिरूद्ध शुक्ला,नफीस अहमद उर्फ लादेन,दिलीप राय,महेंद्र राय,रणविजय सिंह,प्रदीप पांडेय,राम संवारे चौधरी,राम जपित राजभर,उदयराज अग्रहरि,संतोष दूबे आदि लोग मौजूद रहे।