जांच में 636 लोग मिले निगेटिव
संतकबीर नगर शुक्रवार को कोरोना के 636 नमूनों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें इसमें सभी लोग निगेटिव मिले हैं। एक भी मरीज पाजिटिव नहीं मिला।
संतकबीर नगर: शुक्रवार को कोरोना के 636 नमूनों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें इसमें सभी 636 लोग निगेटिव मिले हैं। चार पाजिटिव मरीज स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम भ्रमण करके कोरोना का नमूने लेने में जुटी रही।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मोहन झा ने बताया कि शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में एक भी कोरोना पाजिटिव मरीज नहीं मिले हैं। अब तक कोरोना के 271992 नमूनों की जांच हो चुकी है। इसमें 3326 पाजिटिव और 259211 निगेटिव मिले हैं। अब तक 3265 कोरोना पाजिटिव मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 61 पाजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है। लखनऊ से 1311 सैंपल की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।
बखिरा पक्षी विहार से लें पक्षियों के सैंपल
संतकबीर नगर: डीएम दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में शुक्रवार को शाम के समय जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें बर्ड फ्लू पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विमर्श किया गया। डीएम ने कहा कि गठित पांच टीमें जनपद के सभी पोल्ट्री फार्म की नियमित रुप से निगरानी करें। बखिरा पक्षी विहार में भी सैंपल लिया जाए। यहां बाहर की पक्षियां आती हैं, इसलिए यहां का सैंपल जरूरी है।
डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. ओपी मिश्र से कहा कि वह स्वयं इस पर नजर रखें। सभी पशु चिकित्साधिकारी भ्रमण कर पोल्ट्री फार्म का जायजा लेते रहें। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने कहा कि कुछ दिन पूर्व 35 व शुक्रवार 20 अब तक कुल 55 पक्षियों के सैंपल इज्जतनगर-बरेली स्थित अनुसंधान केंद्र में भेज दिया गया है। उनके कार्यालय में जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। मोबाइल नंबर 9415375140 पर संपर्क करके पक्षियों से संबंधित सूचना दी जा सकती है। सूचना पर तुरंत पहल की जा रही है। बैठक में एडीएम मनोज कुमार सिंह, सीडीओ अतुल मिश्र, एसडीएम राज नारायण त्रिपाठी, एसडीएम योगेश्वर सिंह के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।