कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। जिला कांग्रेस कार्यालय पर एक दूसरे को केक खिलाकर नेता के दीर्घायु की कामना की।
संतकबीर नगर : कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। जिला कांग्रेस कार्यालय पर एक दूसरे को केक खिलाकर नेता के दीर्घायु की कामना की।
युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रवीण चंद्र ने कहा कि अपने पूर्वजों के पद चिह्नों पर चलते हुए राहुल गांधी ने विपरीत परिस्थितियों में पार्टी की कमान संभालते हुए उत्साह से कार्य किया। जिला उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव व मीडिया प्रभारी सुनील पांडेय ने कहाकि उनके नेतृत्व में कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष संजय चौरसिया, जिला सचिव शेषनाथ मौर्य, राजीव गौंड, अरुण तिवारी, चमन सिंह, आशीष तिवारी, विजय गुप्ता, भाष्कर पांडेय, राजीव गुप्ता, रामकेश, चुन्नू पाठक, सूर्यप्रताप सिंह, अमित सिंह, चंद्रप्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
मेंहदावल संवाददाता के अनुसार जगद्गुरु शंकराचार्य इंटर कालेज में कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। कांग्रेस फ्रंटल संगठन एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव सौरभ श्रीवास्तव ने कहा की राहुल गांधी के जन्मदिन पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने कार्यकर्ताओं से पौधरोपण करने का निर्देश दिया था। इसके क्रम में पौधरोपण किया गया है।
मौके पर आशीष उपाध्याय, अंकित पांडेय, सत्येंद्र पांडेय, संजय पांडेय, राहुल शर्मा, सोनू, रविप्रताप सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।