भाजपा की वर्चुवल बैठक आज
भाजपा कार्यकर्ताओं की वर्चुवल बैठक मंगलवार को दिन में एक बजे से होगी।
By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Sep 2020 10:10 PM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2020 10:10 PM (IST)
संत कबीरनगर : भाजपा कार्यकर्ताओं की वर्चुवल बैठक मंगलवार को दिन में एक बजे से होगी। इस दौरान संत कबीरनगर जनपद का सेवा ही संगठन है, पुस्तक का विमोचन भी होगा। बैठक को जिले के प्रभारी मंत्री रविद्र जायसवाल संबोधित करेंगे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव करेंगे। सांसद, विधायक, जिले के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, आइटी सेल की मंडल स्तरीय टीम हिस्सा लेगी। यह जानकारी सोमवार को जिला महामंत्री व कार्यक्रम प्रभारी विवेकानंद वर्मा ने दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें