Move to Jagran APP

आप की लोकप्रियता से भाजपा भयभीत : अखिलेश

संत कबीरनगर आम आदमी पार्टी (आप) की लोकप्रियता से भाजपा भयभीत है। इसीलिए उसनक आप के प्रदेश प्रभारी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया गया। इससे आप कार्यकर्ता इससे डरने वाले नहीं हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रदेश में सरकार बनाने के लिए पूरे दमखम से उतरेगी। ये बातें आप के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने ग्राम संवाद कार्यग्रम में कहीं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 10:37 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 10:37 PM (IST)
आप की लोकप्रियता से भाजपा भयभीत : अखिलेश
आप की लोकप्रियता से भाजपा भयभीत : अखिलेश

संत कबीरनगर: आम आदमी पार्टी (आप) की लोकप्रियता से भाजपा भयभीत है। इसीलिए उसनक आप के प्रदेश प्रभारी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया गया। इससे आप कार्यकर्ता इससे डरने वाले नहीं हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रदेश में सरकार बनाने के लिए पूरे दमखम से उतरेगी। ये बातें धनघटा तहसील क्षेत्र के कोदवट व पिड़िया बाजार में आयोजित ग्राम संवाद कार्यक्रम में आप के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने कहीं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि देश में दिल्ली सरकार का माडल हिट हो गया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फ्लाप साबित हो रही है। यूपी में विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए सरकारी तंत्र का प्रयोग किया जा रहा है। कई राजनैतिक दल इससे भयभीत होकर आवाज ही नहीं उठा रहे हैं। आप नेताओं व कार्यकर्ताओं का दामन साफ है। कोई भी जांच एजेंसी उनके खिलाफ जांच करे, इसका उनको डर नहीं है। आप की नीतियों को सभी कार्यकर्ता जनता को बताएं और समर्थन जुटाएं। जनता भाजपा से त्रस्त हो गई है और विकल्प की तलाश में है।

विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली की तरह ही सुविधाएं लोगों को मिल सकेंगी। हमारी सरकार समाज को तोड़ने की नहीं, सामाजिक एकता को और मजबूत करने में विश्वास करती है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र यादव, सूर्य प्रकाश त्रिपाठी उर्फ सूर्या , शिव त्रिपाठी, विजय आनंद उपाध्याय, आलोक श्रीवास्तव ,जुनैद अहमद ,संस्कार मिश्र,बलवंत राय, मोहित, अरविद यादव, दुर्विजय यादव, रामनिवास, जावेद खान ,राजेंद्र पाल, अजय तिवारी, उमेश मिश्र, कौशलेंद्र, विशाल, कन्हैया आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.