Move to Jagran APP

हर वर्ग का विकास करने में जुटी है भाजपा

आवास रसोई गैस निश्शुल्क बिजली के साथ ही सभी को पेंशन की सुविधा दी जा रही

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Jan 2022 11:27 PM (IST)Updated: Mon, 03 Jan 2022 11:27 PM (IST)
हर वर्ग का विकास करने में जुटी है भाजपा
हर वर्ग का विकास करने में जुटी है भाजपा

संतकबीर नगर: भाजपा के युवा नेता अंकुर राज तिवारी ने कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास में लगी है। सबका साथ-सबका विकास का लक्ष्य लेकर भाजपा सरकार बिना जाति-धर्म देखे लोगों को आवास, रसोई गैस, निश्शुल्क बिजली के साथ ही सभी को पेंशन की सुविधा दी जा रही है। किसानों के खाते में पैसा पहुंच रहा है। अपराधी और भ्रष्टाचारी या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं।

loksabha election banner

अंकुर सोमवार को शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए अनर्गल प्रलाप कर रहा है। योगी के नेतृत्व में भाजपा लगातार दूसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी। भाजपा सर्व समाज की पार्टी है। सरकार गरीबों के घर तक चूल्हा और सिलेंडर पहुंचाने के साथ-साथ राशन उपलब्ध करा रही है। हमारे किसान देश की शान हैं, उन्हें कोई तकलीफ न हो इसका भी सरकार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश तरक्की की राह पर चल रहा है, जबकि अन्य सरकार केवल देश को लूटने का काम करती थीं। इस दौरान मुख्य रूप से धीरज पांडेय, श्रीधर तिवारी, आकाश तिवारी, केसी पांडेय, शोभित कुमार, बागिश तिवारी, पंकज, सुनील, पप्पू, रजत गुप्ता, विकास के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। भाजपा ने विपक्ष को किया मुद्दा विहीन

संतकबीर नगर : भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री व गोरखपुर जनपद के चौरी-चौरा की विधायक संगीता यादव ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार ने विपक्ष को मुद्दा विहीन कर दिया है। विपक्ष के पास अनर्गल आरोप के सिवा कुछ नहीं रह गया है।

संगीता यादव सोमवार को खलीलाबाद के एक मैरिज हाल में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा के जिला सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहीं थी। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी की डबल इंजन की सरकार ने विकास का कीर्तिमान स्थापित किया है। हर गरीब को आवास देकर सरकार ने सबका साथ सबका विकास के नारे को जमीन पर उतारा है। क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता ने प्रदेश सरकार के कार्याें की बखान किया। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीरज गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि, उर्मिला त्रिपाठी, महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश मंत्री नीतू सिंह, तारा राय, उषा पांडेय, रजनी पांडेय, नगर पंचायत मगहर की चेयरमैन संगीता वर्मा, ममता शुक्ला, ऊषा मद्धेशिया, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्र, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह समेत अनेक लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.