Move to Jagran APP

लखनऊ धरने में आशा कार्यकर्ता दिखाएंगी ताकत: माया सिंह

संतकबीर नगर विकास भवन के समीप स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाल में रविवार को आशा कर्मियो

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Oct 2021 11:43 PM (IST)Updated: Sun, 10 Oct 2021 11:43 PM (IST)
लखनऊ धरने में आशा कार्यकर्ता दिखाएंगी ताकत: माया सिंह
लखनऊ धरने में आशा कार्यकर्ता दिखाएंगी ताकत: माया सिंह

संतकबीर नगर : विकास भवन के समीप स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाल में रविवार को आशा कर्मियों की बैठक हुई। संगठन की जिलाध्यक्ष श्रीमती माया सिंह ने कहा कि उचित मानदेय सहित अन्य मांगों को लेकर लखनऊ के ईको गार्डन में 26 अक्टूबर को सभी आशा कार्यकर्ता धरना देंगी। नाथनगर, बघौली, सांथा, खलीलाबाद ब्लाक में कमीशनखोरी की जा रही है। आशा कर्मियों ने इसकी लिखित जानकारी संगठन को दी है।

loksabha election banner

उन्होंने आगे कहा कि कुछ कर्मियों द्वारा प्रसव, अल्ट्रासाउंड, खून जांच प्राइवेट अस्पतालों में कराया जा रहा है। सबसे ज्यादा मेंहदावल में हो रहा है। नाथनगर में भी यही हाल है। इस पर लगाम लगाया जाय। ऐसा नहीं होने पर ब्लाक से जिला तक वृहद आंदोलन किया जाएगा। इस बैठक में बिदू, कुसुम, मीरा, सुभावती, बिनदलवती, कमलावती, उर्मिला, राधिका पांडेय, चित्रकला, माया देवी, शशिकला, संजू सिंह, वंदना सिंह, ऋतु सिंह, लक्ष्मी, चंद्रकला, आशा देवी, अनिता आदि कर्मी महसूस रहे। सपा कार्यकर्ता बुधवार को करेंगे बैठक

संतकबीर नगर: समाजवादी पार्टी धनघटा विधानसभा की बैठक बुधवार को सुबह 10 बजे शिव मंदिर-मरचहिया बाजार पर होगी। विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष एवं समस्त वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। बैठक में संगठन की मजबूती के साथ ही अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी जाएंगी। विधानसभा अध्यक्ष जयराम यादव ने यह जानकारी दी है। समस्याओं को लेकर आज डीएम को देंगे ज्ञापन

संतकबीर नगर: ईंट निर्माता समिति के सदस्य सोमवार को सुबह दस बजे कलेक्ट्रेट में पहुंचेंगे। ये यहां पर गुड्स सर्विस टैक्स (जीएसटी) सहित अन्य बिदुओं को लेकर डीएम से मिलेंगे। उन्हें चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौपेंगे। संगठन के अध्यक्ष रवि उदय पाल ने रविवार को यह जानकारी दी है। समिति से जुड़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.