घर के सामने पेड़ पर लटका मिला बुजुर्ग का शव
28 उप निरीक्षकों का कार्य क्षेत्र बदला संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरस्त बनाने के लिए मगहर व गोला चौकी प्रभारी समेत 28 उप निरीक्षकों का कार्य क्षेत्र बदल दिया। उप निरीक्षक मनोज पटेल को धनघटा थाने से हटाकर पौली चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार उप निरीक्षक विवेकानंद तिवारी आनंद कुमार सिंह हरिनारायण दीक्षित गौरी शुक्ला प्रतिभा सिंह आशुतोष मणि त्रिपाठी संध्यारानी तिवारी शैलेंद्र शुक्ला सत्येंद्र यादव शशिकांत तिवारी गयासुद्दीन खान अनिल प्रकाश पांडेय कामेश्वर मिश्र राममिलन यादव राजेश कुमार दूबे हरिकेश भारती अमरनाथ यादव अभिमन्यु सिंह जुबेर अली चंदन कुमार संदीप राय सुनील कुमार सिंह राजाराम यादव उदयभान मिश्र राजेश यादव और पवन शुक्ल को नई जिम्मेदारी दी गई है। एसपी ने पांच सिपाहियों का भी थाना बदल दिया है।
संतकबीर नगर: बखिरा थाना क्षेत्र के मुंडेरी गांव निवासी एक बुजुर्ग का शव मंगलवार को सुबह घर के सामने पेड़ पर लटका मिला। स्वजन ने हत्या की आशंका जताई जबकि पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
असलम ने बताया कि सोमवार की रात में भोजन के बाद पिता शमशुद्दीन बरामदे में सो गए। भोर में शौच के लिए निकले गांव के लोगों ने पिताजी का शव पेड़ से लटका देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर घर के लोगों के साथ पहुंचा तो पिताजी को मरा पाया। लग रहा था कि हत्या के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया। प्रभारी निरीक्षक रोहित प्रसाद ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
--------
28 उप निरीक्षकों का कार्य क्षेत्र बदला
संतकबीर नगर : पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरस्त बनाने के लिए मगहर व गोला चौकी प्रभारी समेत 28 उप निरीक्षकों का कार्य क्षेत्र बदल दिया।
उप निरीक्षक मनोज पटेल को धनघटा थाने से हटाकर पौली चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार उप निरीक्षक विवेकानंद तिवारी, आनंद कुमार सिंह, हरिनारायण दीक्षित, गौरी शुक्ला, प्रतिभा सिंह, आशुतोष मणि त्रिपाठी, संध्यारानी तिवारी, शैलेंद्र शुक्ला, सत्येंद्र यादव, शशिकांत तिवारी, गयासुद्दीन खान, अनिल प्रकाश पांडेय, कामेश्वर मिश्र, राममिलन यादव, राजेश कुमार दूबे, हरिकेश भारती, अमरनाथ यादव, अभिमन्यु सिंह, जुबेर अली, चंदन कुमार, संदीप राय, सुनील कुमार सिंह, राजाराम यादव, उदयभान मिश्र, राजेश यादव और पवन शुक्ल को नई जिम्मेदारी दी गई है। एसपी ने पांच सिपाहियों का भी थाना बदल दिया है।