कृषि रक्षा इकाई से नहीं मिल रही कीटनाशक दवा
ब्लाक मुख्यालय पर स्थापित कृषि रक्षा इकाई से किसानों को कीटनाशक दवाएं नहीं मिल पा रही हैं।
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 10:04 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 10:04 PM (IST)
संत कबीरनगर : ब्लाक मुख्यालय पर स्थापित कृषि रक्षा इकाई से किसानों को कीटनाशक दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। किसान रामजीत यादव, अब्दुल करीम, रियाज अहमद, सैदा हुसैन, राधे श्याम आदि ने कहा कि खरपतवार तथा कीटनाशक की दवाई नहीं है। मजबूर होकर बाजार से महंगें दाम इसे खरीदना पड़ रहा है। कृषिरक्षा पर्यवेक्षक शेषमणि वर्मा ने बताया कि केंद्र पर कीटनाशक दवाएं नही है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें