आखिर बखिरा को मिला नगर पंचायत का दर्जा
बखिरा वासियों के लिए खुशखबरी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के एक कार्यक्रम के दौरान बखिरा को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की। जिला मुख्यालय से 16 किलोमीटर दूर खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग पर स्थित पुराना व्यवसायिक कस्बा बखिरा के लोगों की यह वर्षों पुरानी मांग थी।
संतकबीर नगर: बखिरा वासियों के लिए खुशखबरी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के एक कार्यक्रम के दौरान बखिरा को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की। जिला मुख्यालय से 16 किलोमीटर दूर खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग पर स्थित पुराना व्यवसायिक कस्बा बखिरा के लोगों की यह वर्षों पुरानी मांग थी।
यहां के लोगों को जल निकासी, पेयजल, शौचालय, सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझना पड़ रहा था। नगर पंचायत बनाने के लिए यहां के लोगों ने सैकड़ों बार धरना-प्रर्दशन किया था। हर बार यहां के लोगों को आश्वासन ही मिला था। लेकिन स्थानीय विधायक राकेश सिंह बघेल का प्रयास रंग लाया। बखिरा को नगर पंचायत बनाने की वर्षों पुरानी आस मंगलवार को पूरी हो गई। जलधारी सिंह ने कहा राजनीतिक खींचतान होने के कारण बखिरा का विकास बाधित था। राजेश गुप्ता ने कहा नगर पंचायत के गठन से क्षेत्र मे बिजली, सड़क, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं मिलने लगेंगी, जिससे क्षेत्र का विकास होगा। सुनील सिंह ने कहा कस्बे में जगह-जगह गंदगी का अंबार है। नगर पंचायत का गठन हो जाने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। मेंहदी हसन ने कहा कि स्थानीय विधायक का पहल रंगा लाया।अब क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा। विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति धीमी नहीं होने दूंगा। मूलभूत सुविधाओं के साथ ही क्षेत्र को विकास कार्यो से रोशन करने का पूरा प्रयास करूंगा।