संतकबीर नगर: आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र यादव व महिला जिलाध्यक्ष प्रतिमा यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था घ्वस्त हो गई है। अपराधियों का हौसला बढ़ने से आए दिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म, छेड़खानी और हत्या की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस अपना इकबाल खो चुकी है। ्रपुलिस अपराधियों पर कार्रवाई के बजाय संरक्षण दे रही है। उन्होंने राष्ट्रपति से प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। इस मौके पर आलोक श्रीवास्तव, अनिल सिंह, प्रतिमा यादव, किसलावती देवी, दुर्विजय यादव, सुधीर सिंह, अजय नारायण, विजय यादव, मनोज विश्वकर्मा, अमित प्रताप, प्रभात यादव, सीमा देवी, झिनकान, शीला देवी, अन्नू मद्देशिया, प्रदीप अग्रहरि, जावेद आलम, नूर मोहम्मद, सगीर अहमद, दिनेश पटेल, मुकेश कुमार, अर्जुन कुमार, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।
भाकियू का तहसील कार्यालय पर धरना
संतकबीर नगर: किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को धनघटा तहसील के सामने धरना दिया। सभी ने मांगों की पूर्ति होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
भाकियू कार्यकर्ता विजय कुमार वर्मा, अवधेश कुमार आदि ने कहा कि बिजली बिल बढ़ाने से किसानों, मजदूरों, बुनकरों आदि को समस्या हो रही है। चकबंदी विभाग में लूट- खसोट मची है, जानकारी देने के बाद भी अधिकारी चुप हैं। गरीबों को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरण का कार्य अभी तक आरंभ नहीं किया गया है। औराडाड़ के पांडेयपुरवा व भोतहा में रास्ते का के विवाद का निस्तारण करवाने के लिए अधिकारियों ने निवेदन किया गया, लेकिन मामले में कोई प्रगति नहीं हो सकी। इसके साथ ही तमाम समस्याएं हैं, जिन्हें जिला व तहसील प्रशासन लटकाए है। जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ आश्वासन देकर काम चला रहे हैं। अब जब तक सारी समस्या दूर नहीं हो जाएगी, कार्यकर्ता धरना समाप्त नहीं करेंगे। इस दौरान पूर्णमासी निषाद, बांकेलाल ,जोखू, रामानंद, भगवानदास ,ओमप्रकाश, कुमारी देवी, वासुदेव, राम मूरत आदि लोग मौजूद रहे।
में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे