Move to Jagran APP

8673 पंजीकृत किसानों से खरीदे 67292.69 एमटी धान

जिले में सबसे कम एफसीआइ ने खरीदा है किसानों से धान

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Jan 2022 11:07 PM (IST)Updated: Fri, 07 Jan 2022 11:07 PM (IST)
8673 पंजीकृत किसानों से खरीदे 67292.69 एमटी धान
8673 पंजीकृत किसानों से खरीदे 67292.69 एमटी धान

संतकबीर नगर: समर्थन मूल्य योजना के तहत अब तक एजेंसियों ने 8673 पंजीकृत किसानों से 67292.69 मीट्रिक टन (एमटी) धान खरीदा है। धान खरीद में पीसीएफ को पछाड़कर खाद्य विभाग सबसे आगे चल रहा है। वहीं, जिले में सबसे कम भारतीय खाद्य निगम (एफसीआइ) ने सबसे कम धान किसानों से खरीदा है। बूंदा-बांदी के बीच इधर कुछ दिनों से खरीद प्रभावित है।

loksabha election banner

इस जनपद की कुल आबादी लगभग 20 लाख है। इसमें किसानों की संख्या करीब तीन लाख है। समर्थन मूल्य योजना के तहत अब तक केवल 8673 पंजीकृत किसान ही समर्थन मूल्य योजना का लाभ पा सके हैं, बाकी किसान नहीं। इसके पीछे कई कारण हैं, जैसे-धान बेचने के लिए पंजीकरण करवाना, इसके बाद टोकन के लिए इंतजार करना। जब तक धान बिक न जाए तब तक केंद्र का चक्कर लगाना पड़ता है। खाद्य विभाग के केंद्र पर बेचने पर 72 घंटे के अंदर बैंक खाते में पैसा पहुंचने की संभावना रहती है लेकिन बाकी एजेंसियों के केंद्रों पर बेचने पर भुगतान प्राप्त करने में एक माह तक का समय लग सकता है। यही कारण है कि गांव के किसान तुरंत भुगतान के लालच में गल्ला कारोबारियों के पास सस्ते दर पर धान बेच देते हैं। इस पैसे से गेहूं की बोवाई करने के लिए खाद व अन्य जरूरी इंतजाम करते हैं। किस एजेंसी अब तक कितने किसानों से खरीदा धान ?

एजेंसी : कुल खरीद केंद्र: लाभान्वित किसान: खरीदे धान (एमटी)

खाद्य विभाग : 26 : 3856 : 28995.91

एफसीआइ : 01:83: 329.56

पीसीएफ: 39 : 2833: 23656.26

यूपीसीयू: 15 : 1615: 12772.30

मंडी परिषद : 01 : 286 : 1538.65

योग: 82 : 8673 : 67292.69 किसानों को धान बेचने और भुगतान प्राप्त करने में कोई दिक्कत न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसके लिए सभी एजेंसियों के जिला प्रबंधक के साथ बैठक भी की जाती है। बीच-बीच में खरीद केंद्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा भी लिया जाता है।

रुपेश सिंह,डिप्टी आरएमओ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.