स्वास्थ्य कर्मी समेत 35 मिले कोरोना पाजिटिव
संतकबीर नगर बुधवार को 1738 नमूनों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें 1703 निगेटिव वहीं एक स्वा
संतकबीर नगर : बुधवार को 1,738 नमूनों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें 1,703 निगेटिव वहीं एक स्वास्थ्य कर्मी समेत 35 नये कोरोना पाजिटिव मिले हैं। जबकि 21 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मोहन झा ने बताया कि जिला अस्पताल के एक स्वास्थ्य कर्मी, इंडस्ट्रियल एरिया-खलीलाबाद के सात, खलीलाबाद शहर के तीन, भिटियाकलां गांव के दो, सिदाही, ददरी, सिसवनिया, ददरी हरदो, काजीपुर-मगहर, खजूराकलां, जसोवर, बेलाकला, मगहर, मनोरथपुर, छाता, सेमरिहवा गनवां, जोगाराजा, धर्मपुरवा, सांड़ा, बड़गो, सिरसी, बकौलीकलां, अमरडोभा, कोल्हुआ-लकड़ा, भंडा, पैंतवलिया, देवरी व कटाई गांव के एक-एक व्यक्ति जांच में कोरोना पाजिटिव निकले है। उन्होंने बताया कि अब तक 1,20,640 नमूनों की जांच हो चुकी है। इसमें 1,13,118 निगेटिव और 2,709 लोग जांच में कोरोना पाजिटिव निकले हैं। जनपद में अब तक 40 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं 2,540 पाजिटिव मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। वर्तमान में 129 पाजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है।