32 बसों पर 31 हजार यात्रियों का दबाव, बढ़ीं मुश्किलें
यात्रियों के दबाव से रोडवेज की व्यवस्था कराह रही है। बसों की किल्लत से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। लोकल रास्तों पर बसों का अकाल है। रोडवेज की सवारी करने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। बस्ती डिपो की 86 बसें प्रयागराज कुंभ मेला में लगा दी गई हैं। अब शेष 32 बसों पर 31 हजार यात्रियों का दबाव है।
बस्ती : यात्रियों के दबाव से रोडवेज की व्यवस्था कराह रही है। बसों की किल्लत से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। लोकल रास्तों पर बसों का अकाल है। रोडवेज की सवारी करने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। बस्ती डिपो की 86 बसें प्रयागराज कुंभ मेला में लगा दी गई हैं। अब शेष 32 बसों पर 31 हजार यात्रियों का दबाव है।
डिपो की 86 बसें मेला के लिए बने प्वाइंट पर लगाई गई हैं। यहां से यात्री प्रयागराज के लिए रवाना हो रहे हैं। निगम की अधिकतर बसें मेला में जाने से लोकल यात्रियों के लिए संकट उत्पन्न हो गया है। गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, महराजगंज, लखनऊ, कानपुर, मेरठ, अयोध्या, अकबरपुर के लिए बसें पर्याप्त न होने से यहां के यात्रियों को भटकना पड़ रहा है। श्याम चंद्र, राम मोहन चौधरी, संगीता व पुनीत कुमार को सिद्धार्थनगर व अयोध्या जाना था। घंटों बस के इंतजार में खड़े रहे। वैसे डिपो को मिली 14 शटल बसें कुंभ मेला यात्रियों को ढो रही हैं। अनुबंधित 16 और निगम की 16 बसों से ही लोकल यात्रियों को सफर कराया जा रहा है। इसका फायदा प्राइवेट वाहन उठा रहे हैं।
--
बसों की संख्या पर एक नजर
बस संख्या
शटल सेवा 14
परिवहन निगम 86
अनुबंधित बसें 16
योग 116
------------------------
लोकल यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए अनुबंधित व निगम की शेष बसों को लगाया जा रहा है। मेले में 86 बसें लगाई गई हैं। इसमें कुछ समस्या जरूर है। यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए व्यवस्था और चुस्त की जाएगी।
छोटेलाल, एआरएम बस्ती डिपो