परिवार न्यायालय के बाबू समेत 22 कोरोना पॉजिटिव
सोमवार को 586 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें 564 निगेटिव मिले।
संत कबीरनगर : सोमवार को 586 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें 564 निगेटिव मिले। परिवार न्यायालय के एक बाबू के साथ ही भाई-बहन-मां समेत 22 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। आज 10 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 409 हो गई है।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मोहन झा ने बताया कि बघौली ब्लाक के उतरावल गांव के 60 वर्षीय पुरूष, मेड़रापार गांव की 55 वर्षीय महिला व 32 वर्षीय महिला, बखिरा गांव के 80 वर्षीय पुरुष, 35 वर्षीय महिला, 14 वर्षीय बालिका व इनकी नौ वर्षीय छोटी बहन एवं 70 वर्षीय महिला, आठ वर्षीय भाई, इनकी पांच साल की बहन व 30 वर्षीय मां, 35 वर्षीय महिला, ठठेरा मोहल्ला-बखिरा की 50 वर्षीय महिला जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इसके इतर मेंहदावल ब्लाक के डुमरिया बाबू गांव की 13 वर्षीय बालिका, 25 वर्षीय युवक, 16 वर्षीय किशोर एवं 29 वर्षीय महिला, बस्ती जनपद के बैरिहवां में रहने वाले 32 वर्षीय युवक, बैंक चौराहा-खलीलाबाद की 35 वर्षीय महिला, सेमरियावां ब्लाक के दानोकुइयां गांव के 40 वर्षीय पुरुष व हड़हा गांव के 42 वर्षीय पुरुष, सांथा ब्लाक के परसिया गांव का 24 वर्षीय युवक जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। परिवार न्यायालय में तैनात एक बाबू के कोरोना संक्रमित मिलने से सनसनी फैली है। इसमें 22 में से 21 पॉजिटिव मरीजों को सेंट थामस इंटर कालेज-खलीलाबाद के कोरोना एल वन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है जबकि एक पॉजिटिव मरीज का उपचार बस्ती में चल रहा है। वहीं सेंट थामस इंटर कालेज-खलीलाबाद के कोरोना एल वन वार्ड में भर्ती रहे पॉजिटिव मरीज शिवापार गांव के 28 वर्षीय युवक, जमुहट गांव के 22 वर्षीय बेटा, इनकी 45 वर्षीय मां, 65 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवक, 20 वर्षीय युवक व 47 वर्षीय पुरूष, बरगदवां गांव के 18 वर्षीय युवक व 17 वर्षीय युवक तथा ककरहा गांव की पांच वर्षीय बच्ची स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। अब तक 14,724 स्वाब के सैंपल की जांच हो चुकी है। इसमें 12,833 निगेटिव व 409 लोग पॉजिटिव निकले हैं। क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र(आरएमआरसी)-गोरखपुर से 1,472 स्वाब के सैंपल की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। अब तक कोरोना से सात लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 259 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। वहीं 143 पॉजिटिव मरीजों का कोरोना वार्ड में उपचार चल रहा है।
----------