318 निगेटिव और 17 पॉजिटिव मिले
संत कबीरनगर मंगलवार को 335 स्वाब के सैंपल की रिपोर्ट आई।
संत कबीरनगर : मंगलवार को 335 स्वाब के सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें 318 निगेटिव और 17 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इसके साथ ही 17 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। बहरहाल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 791 हो गई है। बढ़ती संख्या से लोगों में कोरोना के प्रति भय बढ़ता जा रहा है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मोहन झा ने बताया कि जनपद में सर्वाधिक मेंहदावल ब्लाक में छह, खलीलाबाद ब्लाक में चार, बघौली ब्लाक में तीन, नाथनगर व सेमरियावां ब्लाक में दो-दो कुल 17 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें से कुछ को सेंट थामस इंटर कालेज-खलीलाबाद के कोरोना वार्ड में भर्ती किया गया। वहीं शेष लोगों को शर्तों के साथ घर पर रहने को कहा गया। इसके इतर इस दिन 17 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। अब तक 21,030 स्वाब के सैंपल की जांच हो चुकी है। इसमें 18,569 निगेटिव और 791 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। अब तक कोरोना से दस लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 557 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पर पहुंचे हैं। वर्तमान में 224 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है। दंपती, बहन-भाई, पुलिस कर्मी निकले पॉजिटिव पुलिस लाइन में तैनात 30 वर्षीय पुरूष सिपाही, मेंहदावल ब्लाक के नंदौर गांव के 35 वर्षीय पति व इनकी 32 वर्षीय पत्नी, 40 वर्षीय महिला, 22 वर्षीय युवक, 28 वर्षीय महिला व 12 वर्षीय बालक, सेमरियावां ब्लाक के कड़जा गांव की 11 वर्षीय बहन व इनके आठ वर्षीय भाई जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इसके इतर नाथनगर ब्लाक के बेदूखोर गांव का 24 वर्षीय युवक व महुली की 25 वर्षीय महिला, खलीलाबाद का 25 वर्षीय युवक, दुर्गानगर-बरदहिया बाजार का 33 वर्षीय युवक, बघौली ब्लाक के बंजरिया की 21 वर्षीय युवती, बखिरा के 45 वर्षीय पुरूष व चौरी गांव के 37 वर्षीय पुरूष जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।