पूरे परिवार को जोड़ती है नारी : शास्त्री
आर्य समाज तत्वाधान में आयोजित वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को यज्ञ से शुरुआत की गयी। वहीं दोपहर में महिला सम्मेलन में नारी सशक्तीकरण पर चचर की गयी। पंडित दिनेश पथिक ने भजन प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
बहजोई: आर्य समाज तत्वावधान में आयोजित वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को यज्ञ से शुरुआत की गयी। वहीं दोपहर में महिला सम्मेलन में नारी सशक्तीकरण पर चर्चा की गयी। पंडित दिनेश पथिक ने भजन प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रात: कालीन सभा यज्ञ के साथ शुरू हुई जिसमें यजमान रोहताश कुमार रहे। यज्ञ के उपरांत दिनेश पथिक ने भजन सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। दोपहर को आर्य समाज परिसर में महिला सम्मेलन पूनम यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें नारी सशक्तीकरण पर चर्चा की गयी। शिव कुमार शास्त्री आर्य प्रवक्ता ने कहा कि नारी वह शक्ति है जो परिवार को जोड़ कर चलती है मगर नारी के स्थान पर यदि आरी हो तो वह परिवार को काटने व बांटने का कार्य करती है। सभा में उपस्थित सभी महिलाओं ने देश धर्म पर चलने का आह्वान किया। आचार्य सुदेश, लव कुमार आर्य, लक्ष्मी नारायण आर्य, बच्चू ¨सह, दीपक आर्य, दयाशंकर आर्य, रामवीर शास्त्री, हृदेश कुमार, हरिशचंद्र आर्य, वीरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे। संचालन राजेंद्र ¨सह आर्य ने किया।