चहल-पहल व फर्राटा भरते वाहनों वाला कर्फ्यू
चन्दौसी केंद्र सरकार ने अनलॉक-2 में रात 10 बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू के आदेश
चन्दौसी: केंद्र सरकार ने अनलॉक-2 में रात 10 बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू के आदेश दिए है, लेकिन इन आदेशों का सम्भल जिले के चन्दौसी में पालन नहीं हो रहा है। हालत यह है कि आधी रात तक होटल, दुकान, शैलून खुल रहे हैं तो लोग भी सड़कों पर बाइकों व अन्य वाहनों से टहल रहे हैं। यहां तक की खनन करके ट्रैक्टर ट्राली से मिट्रटी शहर में लाई जा रही है। बुधवार की रात जागरण टीम ने शहर के हालात जाने तो कहीं भी कर्फ्यू जैसा माहौल दिखाई नहीं दिया। समय-10-30 बजे स्थान फव्वारा चौक
शहर सबसे व्यस्त चौराहे फव्वारे पर जागरण की टीम पहुंची। यहां पर पुलिस कही नजर नहीं आई। लोग बाइकों से निकल रहे थे। एक व्यक्ति ठेला लगाकर आइसक्रीम बेच रहा था। जो लोग टहल रहे थे उन्होंने मास्क भी नहीं लगा रखे थे। बराबर में एक होटल खुला हुआ था। जहां लोग खाना खा रहे थे तो तमाम लोग खाने लेने के लिए भी पहुंच रहे थे। किसी में भी कोरोना का भय नजर नहीं आ रहा था।
समय-10-45 बजे स्थान कोतवाली
रात के 10-45 बजे का समय था। जागरण की टीम शहर की सड़कों पर थी। जैसे ही कोतवाली के पास पहुंचे तो एक मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली आती दिखाई दी। कोतवाली के गेट से वह ट्राली आगे की तरफ निकल गई, लेकिन पुलिस का दूर-दूर तक कुछ पता नहीं था। बाइकें भी कोतवाली के सामने से गुजर रही थी।
समय-10.55 बजे स्थान आजाद रोड
जागरण की टीम आजाद रोड पर पहुंची तो यहां पर एक डीसीएम और ट्रैक्टर आता दिखाई दिया। अन्य लोग भी बाइकों से आ रहे थे। इसके अलावा कुछ लोग पैदल भी टहल रहे थे। जबकि यह समय कर्फ्यू का चल रहा था। यहां पर भी पुलिस का कुछ अता पता नहीं था।
समय-11.10 बजे स्थान मुंसिफ रोड
मुंसिफ रोड पर जाकर देखा तो 11 बजे के बाद भी एक शैलून की दुकान खुली हुई थी। कुछ लोग दुकान के अंदर बैठे हुए थे। यहां से भी बाइक निकलती हुई दिखाई दी। जबकि यह मार्ग आगे से बंद भी है। यहां से अदालत पास होने के बाद भी पुलिस कही भी नजर नहीं आ रही थी।
समय-11.30 बजे स्थान सम्भल गेट
बुधवार की रात जागरण की टीम ने अन्य शहर की तरह सम्भल गेट पर भी पहुंचकर हालात को देखा। यहां पर भी तमाम लोग लोग टहलते हुए नजर आए। बाइकों से लोग निकल रहे थे तो कुछ ई-रिक्शा भी दिखाई दिए। जो लोग भी टहलते नजर आए उन पर मास्क तक भी नहीं था। एक बाइक सवार संक्रमित इलाके की तरफ जाता हुआ दिखाई दिया।
समय-11.40 बजे स्थान रेलवे स्टेशन से बाहर
चन्दौसी: रात में 11.40 बजे स्टेशन के बाहर का नजारा देखा। यहां पर भी तमाम लोग खड़े हुए थे। एक बार यहां से पुलिस गुजरी तो लोग इधर-उधर हो गए। इसके बाद फिर तमाम लोग आ गए। हर मिनट पर बाइक आती जाती दिखाई दे रही थी। कोट-
रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू का पालन कराया जाएगा। अगर 10 बजे के बाद एक भी दुकान व कोई सड़क पर मिला तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
अशोक कुमार, सीओ सम्भल