Move to Jagran APP

भाजपा में भी स्वागत सम्मान और सर्वे, उपलब्धियां गिनाने पर जोर

जेएनएन संभल सत्तारूढ़ भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हो गई है। जिले की चारों विधानसभा सीटों पर मजबूत प्रत्याशी उतारने और जनता के बीच में सरकार की उपलब्धियों के साथ छवि का सर्वे भी शुरू हो गया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jul 2021 11:40 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jul 2021 11:40 PM (IST)
भाजपा में भी स्वागत सम्मान और सर्वे, उपलब्धियां गिनाने पर जोर
भाजपा में भी स्वागत सम्मान और सर्वे, उपलब्धियां गिनाने पर जोर

जेएनएन, संभल : सत्तारूढ़ भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हो गई है। जिले की चारों विधानसभा सीटों पर मजबूत प्रत्याशी उतारने और जनता के बीच में सरकार की उपलब्धियों के साथ छवि का सर्वे भी शुरू हो गया है। पार्टी की ओर से कराए जा रहे सर्वे के छह चरणों में से दो चरणों का सर्वे पूर्ण होकर प्रेषित किया जा चुका है। साथ ही बूथ समितियों को भी सक्रिय किया गया है।

loksabha election banner

विधानसभा चुनावों में अब तक जिले की चार में से दो सीटों पर काबिज भाजपा सभी चारों सीटों पर कब्जे के लिए भरसक प्रयास में है। एक ओर जहां सपा की ओर से वहां कड़ी चुनौती मिल रही है। तो वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव जीतने के साथ ही यादव वोटों पर नजर गड़ गई है। ब्लाक प्रमुख के चुनाव में पूर्ण सफलता नहीं मिलने पर कई पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। पदाधिकारियों की मानें तो आगामी विधानसभा चुनावों में टिकट मांगने वाले दावेदारों में से कौन प्रत्याशी सबसे ज्यादा सुरक्षित और जिताऊ रहेगा, इसके लिए सर्वे शुरू हो गया है। सर्वे छह चरणों में होना है। दो चरणों का सर्वे पूरा कर हाइकमान को भेजा जा चुका है। इसमें पार्टी के पदाधिकारियों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भी राय ली गई है। साथ ही कार्यकर्ताओं के द्वारा जनता के बीच सरकार की उपलब्धियां गिनाने का परिणाम क्या है। इसको भी शामिल किया गया है। वहीं, पार्टी हाइकमान की ओर से मिले निर्देश के अंतर्गत अब सभी बूथ समितियों का सत्यापन किया जा रहा है। जहां सुधार की आवश्यकता है। वहां पर बूथ समितियों को सक्रिय करते हुए सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को गिनाने का सिलसिला शुरू हो गया है।

----------

मंडल स्तर पर स्वागत और सम्मान का होगा कार्यक्रम

बहजोई: भाजपा संगठन के मंडल स्तर पर स्वागत और सम्मान के कार्यक्रम आयोजित होंगे, इसके लिए पार्टी हाइकमान की ओर से निर्देश जारी हुए हैं और नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख का स्वागत सम्मान होगा। साथ ही इसमें ग्राम पंचायतों के निर्वाचित प्रधान या क्षेत्र पंचायत सदस्य भी सम्मानित होंगे, जो पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम करते हैं या फिर पार्टी के लिए फायदेमंद है। पार्टी की ओर से पहले प्रदेश कार्यसमिति और फिर जिला कार्यसमिति की बैठक की गई। अब मंडल कार्यसमिति की बैठकों के जरिए केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाने का काम चल रहा है। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को मजबूती प्रदान करना है।

ओमवीर सिंह, खड़गवंशी, जिलाध्यक्ष, भाजपा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.