संस्था कर रही लोगों को जागरूक, फिर नहीं रुक पा रहे हादसे
चन्दौसी लगातार हो रहे हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस द्वारा तरह-त
जागरण संवाददाता, चन्दौसी: लगातार हो रहे हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस द्वारा तरह-तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। अब तो सामाजिक संस्था भी यातायात पुलिस के साथ मिलकर लोगों को जागरूक कर रही है, लेकिन इसके बाद भी
हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। सम्भल जिले में यहां सामाजिक संस्थाओं ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया था तो एक संस्था ने बाइक सवारों को हेलमेट वितरित कर उनका सफर सुरक्षित बनाया था।
कोहरा आने के बाद हादसों की संख्या में इजाफा हो जाता है। क्योंकि कुछ तो चालक ही लापरवाही करते है तो कुछ स्थानों पर सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहन भी हादसों का कारण बनते है। इन हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस के अलावा सामाजिक संस्था, आरटीओ विभाग भी काम कर रहा है, लेकिन अभी तक कमी आती नजर नहीं आ रही है। इस समय यातायात माह चल रहा है। ऐसे में यातायात पुलिस ने सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर हादसों को रोकने के लिए पूरे प्रयास करे है। अब भी लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सम्भल जिले में सामाजिक संस्था भी इसमें पीछे नहीं है। जिले के चन्दौसी शहर में तीन संस्था लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करने के लिए काम कर रही है। आठ दिन पहले एके हेल्पिग सोसायटी के पदाधिकारियों ने चन्दौसी के फव्वारा चौक पर ऐसे बाइक सवार लोगों को हेलमेट वितरित किए थे जिनपर हेलमेट नहीं थे। इसके अलावा राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरज सिंह के नेतृत्व में फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने पंपलेट वितरित कर लोगों को जागरूक किया था। वही रोटरी क्लब चन्दौसी पूर्वांचल के पदाधिकारियों ने शहर में रैली निकालकर लोगों से सतर्कता के साथ वाहन चलाने का आह्वान किया था। कोट-
हमारी संस्था रोटरी क्लब चन्दौसी पूर्वांचल के पदाधिकारियों ने रैली निकालकर लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया था। इसके अलावा कई स्कूलों में जाकर बच्चों को भी मैंने जागरूक किया है। समय-समय जागरूकता कार्यक्रम हम करते रहते हैं।
संगीता भार्गव