Move to Jagran APP

जागरण की खबर ने शहर के लोगों की दी अलाव की आंच

चन्दौसी शहर में अलाव न जलने से ठंड से ठिठुर रहे लोगों को जागरण की खबर मिलने के बाद

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 11:49 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 11:49 PM (IST)
जागरण की खबर ने शहर के लोगों की दी अलाव की आंच
जागरण की खबर ने शहर के लोगों की दी अलाव की आंच

चन्दौसी: शहर में अलाव न जलने से ठंड से ठिठुर रहे लोगों को जागरण की खबर मिलने के बाद अलाव की आंच मिल गई है। शाम होने से पहले ही सोमवार को अधिकांश चौराहों पर लकड़ी पहुंच गई और छह बजे के बाद तमाम लोग अलाव तापते हुए नजर आये। जागरण की खबर से मची हलचल के बाद कर्मचारियों पर विश्वास न करके पालिकाध्यक्ष इंदुरानी, ईओ राजकुमार भी निरीक्षण करने के लिए शहर में निकल पड़े।

loksabha election banner

रविवार को पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए थे। लोग सर्दी से ठिठुर रहे थे। सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को हो रही थी जो रिक्शा चलाते है या फिर शहर के चौराहों पर ठेला लगाते हैं। किसी तरह दिन गुजरा तो उन लोगों को लगा कि अब नगर पालिका के अलाव जलने शुरू हो जाएंगे। अलाव के सहारे बैठकर किसी तरह सर्दी से राहत पाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। जागरण ने शहर में अलाव न जलने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो नगर पालिका में हलचल मच गई। जब तक जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह संज्ञान लेते तब ईओ ने अपना स्पष्टीकरण फोन करके दे दिया। इसके बाद कर्मचारियों को हिदायत दी की शाम को समय पहले चौराहों पर लकड़ी पहुंच जानी चाहिए। सोमवार को कुछ हुआ भी ऐसा ही। चार बजे तक शहर के अधिकांश चौराहों पर लकड़ी पहुंच गई और शाम को पालिकाध्यक्ष इंदुरानी व ईओ राजकुमार अलाव का निरीक्षण करने के लिए शहर में निकल गए। उन्होंने सभी चौराहों पर अलाव जलता हुआ देखा। इनसेट-

गिली लकड़ी ने किया परेशान

चन्दौसी: सोमवार को लकड़ी तो सभी चौराहों पर पहुंच गई, लेकिन लकड़ी गिली थी। जिससे जलने में दिक्कत हुई। लोगों ने नगर पालिका अधिकारियों से कहा कि अगर लकड़ी सूखी मिल जाये तो जलाने में दिक्कत नहीं होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.