दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, गंभीर
बबराला: गुन्नौर थाना क्षेत्र में बीच बाजार में दिनदहाड़े सर्राफ की दुकान पर खड़े युवक को गोली मार दी।
बबराला: गुन्नौर थाना क्षेत्र में बीच बाजार में दिनदहाड़े सर्राफ की दुकान पर खड़े युवक को गोली मार दी। हमलावर गोली मारकर मौके से फरार हो गए। बीच बाजार फायर होने से लोगों व व्यापारियों में हड़कंप मच गया। गोली युवक के पैर में लगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बाजार में हमलावरों की तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। घायल के गुन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। परिजन युवक को उपचार के लिए अलीगढ़ लेकर गए है।
बबराला निवासी नीरज गौतम उर्फ नीतू पुत्र कैलाश सोमवार को दोपहर पूर्व चेयरमैन वाली गली में एक सर्राफ की दुकान पर पत्नी का मंगलसूत्र सही कराने को आया था। उस समय दुकान पर सर्राफ व्यापारी नहीं था। ऐसे में नीरज गौतम सर्राफ को आने का इंतजार करने लगा। तभी बाइक पर सवार होकर आए हमलावर ने युवक को गोली मारकर दी। गोली युवक के पैर में लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच बाजार में गोली की आवाज सुनकर लोगों व व्यापारियों में भगदड़ का माहौल हो गया। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हमलावरों की इधर-उधर तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने घायल को गुन्नौर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उसको अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। कोतवाल गुन्नौर रविन्द्र प्रताप ¨सह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। घायल को उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी और आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।