कूष्मांडा देवी की शारीरिक दूरी का पालन करते हुए भक्तों ने की पूजा-अर्चना
चन्दौसी (सम्भल) नवरात्र के चौथे दिन शहर के सभी मां दुर्गा मंदिरों में कूष्मांडा देवी की विधि-विधान से शारीरिक दूरी का पालन करते हुए पूजा-अर्चना की।
चन्दौसी (सम्भल) : नवरात्र के चौथे दिन शहर के सभी मां दुर्गा मंदिरों में कूष्मांडा देवी की विधि-विधान से शारीरिक दूरी का पालन करते हुए पूजा-अर्चना की। सुबह से ही देवी के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। घंटों व भजन कीर्तन के साथ मंदिरों में मां दुर्गा की भक्तिमय माहौल रहा।
कोरोना काल के चलते भी नवरात्र के नौ दिनों को नगरवासी उत्साह के साथ पर्व की तरह मना रहे हैं। नवरात्र के चौथे दिन माता के मंदिरों में भक्तों ने मां कूष्मांडा देवी की पूजा अर्चना की। सुबह से ही भक्त भारी संख्या में मंदिर पहुंचे भक्तों ने मां के जयकारों के बीच पूजा अर्चना के साथ आरती की। मंदिर में सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए भक्तगण मंदिर परिसर में बने गोलों में खड़े होकर शारीरिक दूरी का पालन किया। शाम को मंदिरों के साथ घरों में माता के भजनों की धूम रही। महिलाओं ने चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है... मां मुरादे पुरी करदे हलुआ बांटूगी..आदि भजनों को सुनाकर मां दुर्गा का गुणगान किया। इससे पूरा माहौल देवी भक्तिमय नजर आया। नगर के मालगोदाम रोड स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी ओम प्रकाश शर्मा ने मां की महिमा से भक्तों को अवगत कराया।