स्कूली बच्चों से भरा टैंपो खाई में पलटने से बचा, टला हादसा
सफातनगर जा रहा था। जैसे ही टाटा मैजिक असमोली शुगर मिल व रामनगर के बीच पहुंचा तो बाइक से टक्कर हो गई। टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर खंदक में घुसने से बच गया। बच्चों की चीखपुकार सुनकर खेतों पर काम कर रहे लोग पहुंचे। बाइक सवार युवक मौके से भाग गया। सूचना के बाद बच्चों के अभिभावक पहुंचे। इसके बाद वह बच्चों को घर ले गए। पुलिस को सूचना नहीं दी गई। गनीमत रही कि अगर टाटा मैजिक पलटता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
असमोली: स्कूली बच्चों को लेकर लौट रहे टाटा मैजिक व बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर खंदक में पलटने से बचा। बच्चों की चीख निकल गई। जानकारी के बाद अभिभावक मौके पर पहुंचे। इसके बाद वह बच्चों को अपने साथ लेकर गए। असमोली थाना क्षेत्र के गांव महमूदनगर स्थित एचबी पब्लिक स्कूल का टाटा मैजिक छुटटी के बाद बच्चों को छोड़ने के लिए गांव सफातनगर जा रहा था। जैसे ही टाटा मैजिक असमोली शुगर मिल व रामनगर के बीच पहुंचा तो बाइक से टक्कर हो गई। टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर खंदक में घुसने से बच गया। बच्चों की चीखपुकार सुनकर खेतों पर काम कर रहे लोग पहुंचे। बाइक सवार युवक मौके से भाग गया। सूचना के बाद बच्चों के अभिभावक पहुंचे। इसके बाद वह बच्चों को घर ले गए। पुलिस को सूचना नहीं दी गई। गनीमत रही कि अगर टाटा मैजिक पलटता तो बड़ा हादसा हो सकता था।