Move to Jagran APP

डेढ़ सौवीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जाएगी पदयात्रा

भारतीय जनता पार्टी की बैठक पीडब्लूडी गेस्ट गेस्ट हाउस सम्भल में आयोजित की गई। जिसमें गोविन्द चौधरी ने बताया कि गांधी जंयती के 50 वर्ष पूर्ण होने पर एक दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक प्रदेश की सभी विधान सभाओं में पदयात्रा निकाली जाएगी। जिसमें जनपद की प्रत्येक विधान सभा में 150 कार्यकर्ताओं की टोली बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पदयात्रा का शुभारम्भ विधान सभा क्षेत्र के एक स्थान से किया जाएगा और यात्रा का समापन भी एक ही स्थान पर किया जाएगा। छह यात्रा अलग अलग गांवों में पदयात्रा करेंगी। पदयात्रा में युवा, महिला, किसान, व्यापारी शामिल होंगे। जिस गांव में पदयात्रा चलेगी उस

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 11:50 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 11:50 PM (IST)
डेढ़ सौवीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जाएगी पदयात्रा
डेढ़ सौवीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जाएगी पदयात्रा

सम्भल: भारतीय जनता पार्टी की बैठक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। गोविन्द चौधरी ने कहा कि महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक प्रदेश की सभी विधान सभा क्षेत्रों में पदयात्रा निकाली जाएगी। इसमें जनपद की प्रत्येक विधान सभा में 150 कार्यकर्ताओं की टोली बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पदयात्रा का शुभारम्भ विधान सभा क्षेत्र के एक स्थान से किया जाएगा और यात्रा का समापन भी एक ही स्थान पर किया जाएगा। छह यात्राएं अलग अलग गांवों में पदयात्रा करेंगी। पदयात्रा में युवा, महिला, किसान, व्यापारी शामिल होंगे। जिस गांव में पदयात्रा चलेगी उस गांव की बूथ समिति कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष राजेश ¨सघल ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की बहुत सारी कल्याणकारी योजनाएं चल रही है। इसका लाभ जनता को सीधे मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पार्टी स्तर पर पदयात्रा को जनपद की चारों विधान सभाओं में बांटा गया है जिसमें चन्दौसी विधान सभा में पदयात्रा संयोजक मनोज कठेरिया, असमोली विधान सभा में सत्यप्रकाश यादव, सम्भल विधान सभा में अर्जुन वाल्मीकि, गुन्नौर विधान सभा में उमेश यादव को संयोजक बनाया गया। बैठक में राजपाल ¨सह चौहान, प्रताप ¨सह चौधरी, परमेश्वर लाल सैनी, हरेन्द्र ¨सह ¨रकू, सुशील शर्मा, योगेन्द्र गुप्ता, संजीव चौधरी, हेम¨सह, सौरभ गुप्ता, संजय पोली, संजीव गुप्ता, विरलेश यादव, राजबहादुर ¨सह, पकंज गुप्ता, उमेश शर्मा, हरपाल ¨सह आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.