गो रक्षा प्रमुख को उपचार न मिलने पर बजरंगी भड़के
प्रमुख विनय कुमार सोमवार की सुबह 6 बजे अपने रिश्तेदार को मुरादाबाद बाइपास रोड स्थित कान्हा विहार में छोड़कर बाइक से घर लौट रहा था। बदायूं चुंगी के पास रेलवे ट्रे¨नग कॉलेज के गेट के सामाने बदायूं रोड की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सड़क किनारे गिर गइ। ट्रक पकड़ने को जब तब
चन्दौसी : नगर के एक कालोनी निवासी गौ रक्षा प्रमुख अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। कई घंटे तक भर्ती रहने के बाद भी उपचार न मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा किया। शोर शराबे पर पहुंचे डॉक्टर से बजरंगियों की जमकर नोंकझोंक हुइ। हंगामे, नोंकझोंक को देखकर परिजनों ने गो रक्षा प्रमुख को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
नगर के इन्द्रा कालोनी निवासी गो रक्षा प्रमुख विनय कुमार सोमवार की सुबह 6 बजे अपने रिश्तेदार को मुरादाबाद बाइपास रोड स्थित कान्हा विहार में छोड़कर बाइक से घर लौट रहा था। बदायूं चुंगी के पास रेलवे ट्रे¨नग कॉलेज के गेट के सामाने बदायूं रोड की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सड़क किनारे गिर गई। ट्रक पकड़ने को जब तक लोग दौड़कर आए उससे पहले ही चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर परिजन व 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गयी। एम्बुलेंस से परिजनों ने घायल विनय कुमार को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। ढाई घंटे बाद भी स्वास्थ्य केंद्र पर विनय को उपचार नहीं मिला। विनय के घायल होने की सू्चना पाकर बजरंग दल के नितिन शर्मा, जितेन्द्र कुमार, लकी मिश्र, अंशुल, सूर्य ठाकुर आदि कार्यकर्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंच गए। उन सभी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पाकर डॉक्टर संतोष कुमार पहुंच गए। डॉक्टर को देखकर बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क गए और उनकी डॉक्टर से खूब नोंकझोंक हुई। बाद में परिजन बिना उपचार कराए विनय को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। उसके बाद मामला शांत हुआ।