कल्कि महोत्सव में सुबह यज्ञ शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम
जागरण संवाददाता, सम्भल: सियासत और ग्लैमर जगत की कुछ हस्तियों की मौजूदगी में श्री कल्कि महोत्सव-201
सम्भल: यज्ञ के साथ श्री कल्कि महोत्सव की शुरूआत बुधवार को सुबह सात बजे हो जाएगी। इसकी तैयारियों को पूरा किया जा चुका है।
यहां पर पांच दिन तक देश की राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक हस्तियों का जमावड़ा रहेगा। पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के लिहाज से कड़े बंदोबस्त किए है। फोर्स को पूरी ब्री¨फग दी गई है। कई नेताओं का हेलीकॉप्टर से आना सम्भव माना जा रहा है। कुछ अन्य वीआइपी कार से आ रहे हैं। उनकी सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं। आयोजन स्थल में कई सारी कुटिया बनाई गई हैं। मुख्य पंडाल में वीआइपी एक साथ नजर आएंगे। देश के सुप्रसिद्व गायक प्रेम गीतकार भजन प्रस्तुत करेंगे। वह औपचारिक उद्घाटन के बाद शनिवार रात में अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा महोत्सव में ¨हदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज, हरियाणा संत समिति के अध्यक्ष स्वामी कल्याण देव, पायलेट बाबा, शंकराचार्य शिरकत करेंगे।
मंगलवार को जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण ¨सह, अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महोत्सव स्थल का जायजा लिया। इस दौरान कृष्णम समिति के अध्यक्ष गणेश ईशु प्रखर भी मौजूद रहे।