किशोरी से दुष्कर्म करने वाले पर रिपोर्ट
बहजोई : किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक के खिलाफ किशोरी की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना
By JagranEdited By: Published: Tue, 29 May 2018 12:13 AM (IST)Updated: Tue, 29 May 2018 12:13 AM (IST)
बहजोई : किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक के खिलाफ किशोरी की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी बीती 18 मई की शाम सात बजे के लगभग जंगल की ओर जा रही थी। रास्ते में खड़े गांव निवासी खुशवीर यादव ने उसे पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। किशोरी द्वारा शोर मचाए जाने पर अन्य ग्रामीणों के आने पर आरोपी युवक भाग खड़ा हुआ। थाने में पीड़िता की मां ने खुशवीर यादव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक वहीद खान ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवक को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। (जासं)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें