राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाई जाए
सम्भल : बुधवार को राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद की बैठक प्रशासनिक कार्यालय हल्लूसराय में आयोजित हुई
सम्भल : बुधवार को राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद की बैठक प्रशासनिक कार्यालय हल्लूसराय में आयोजित हुई। बैठक में राशन वितरण प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार, कालाबाजारी समाप्त कर पारदर्शी प्रणाली लाने की मांग की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष केके मिश्र ने कहा कि देश में ऐसी खाद्यान्न वितरण प्रणाली विकसित होनी चाहिए जिससे गरीबों को उनका पूर्ण हक मिले। वर्तमान राशन प्रणाली में भ्रष्टाचार एवं कालाबाजारी व्याप्त है। राशन उपभोक्ताओं को पूर्ण रूप से राशन नहीं मिल रहा है। राशन प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार को देखते हुए राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद पिछले दो वर्ष से जनांदोलन के माध्यम से यह मांग करता चला आ रहा है। जिस प्रकार से गैस सब्सिडी उपभोक्ताओं को बैंक खाते में भेजी जाती है। उसी प्रकार राशन वितरण प्रणाली समाप्त कर बैंक के माध्यम से अनुदान राशि उपलब्ध कराई जाये। वीरेन्द्र कुमार कौशिक, शाहिद हुसैन, डॉ. सुरेन्द्र शर्मा, शाहनवाज, शकीलुर्रहमान मलिक, राजकुमार रस्तोगी, संदीप, अंकुर गोयल, ब्रिजेश यादव, तेजपाल यादव, राजकुमार, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।