Move to Jagran APP

बारिश और तेज हवा से खेतों में सरसों की फसल बिछी

चन्दौसी दो दिन पहले व शुक्रवार की सुबह से तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी सरसों की फसल बिछ गई है। जिससे खासे नुकसान का डर बन गया है। साथ खेतों में पानी भरने से आलू की फसल में रोग लगने की चिता बढ़ गई है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 12:16 AM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 12:16 AM (IST)
बारिश और तेज हवा से खेतों में सरसों की फसल बिछी
बारिश और तेज हवा से खेतों में सरसों की फसल बिछी

चन्दौसी: दो दिन पहले व शुक्रवार की सुबह से तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी सरसों की फसल बिछ गई है। जिससे खासे नुकसान का डर बन गया है। साथ खेतों में पानी भरने से आलू की फसल में रोग लगने की चिता बढ़ गई है।

loksabha election banner

बुधवार की रात के साथ शनिवार की सुबह तेज हवा के साथ बारिश शुरु हो गई। बारिश के साथ तेज हवा के चलने से सरसों की फसलों को नुकसान पहुंचा है और ग्रामीण क्षेत्र में खेतों में खड़ी सरसों की फसलें बिछ गईं हैं। साथ ही खेतों में पानी भी भर गया है। किसानों का कहना है कि लगातार कई दिनों से मौसम बिगड़ रहा है और बारिश भी हो रही है अगर आगे भी इसी प्रकार बारिश हुई। तो खेत में खड़ी सरसों की फसल के साथ आलू की फसल को भी बहुत नुकसान होगा। जिससे किसानों की दिक्कतें बढ़ जाएगी।

कोट:

बुधवार की रात व शनिवार की सुबह बारिश के चलते 15 बीघा खेत में खड़ी सरसों की फसल बिछ गई है। और 200 बीघा आलू की फसल को नुकसान है। बरसात से आलू की फसल भी खराब होने की संभावना है। जमुना प्रसाद कोट:

बेमौसम बारिश और हवा से सरसों की फसल खेतों में बिछ गई है। अगर एक दो बार हवा के साथ बारिश हो गई तो सरसों की फसल के साथ आलू की फसल नुकसान होने की संभावना है। कृष्ण लाल मौर्य कोट:

हवा के साथ शनिवार की सुबह बारिश हुई उससे पहले भी बुधवार को हवा के साथ बारिश हो चुकी है। जिससे खेत में खड़ी सरसों की काफी फसल बिछ गई है। साथ ही खेत में पानी भरने से आलू में रोग लग सकता है। महेंद्र पाल कोट:

बारिश से जहां सरसों की फसल को नुकसान हुआ है वहीं आलू की फसल को नुकसान पहुंचने का भी डर बन गया है। आगे भी यदि मौसम ऐसा रहता है तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। राजेंद्र सिंह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.