राधा अष्टमी पर निकली शोभायात्रा
जागरण संवाददाता, बहजोई: नगर में राधा अष्टमी पर शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गयी। विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का पुष्प वषर कर स्वागत किया गया। सोमवार को नगर में राधा अष्टमी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। मंदिरों को सजाया गया। राधा अष्टमी पर नगर में निकाली गयी शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया।
बहजोई : नगर में राधा अष्टमी पर शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गयी। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया।
शोभायात्रा नरायनटोला, आर्यसमाज रोड, पुराना बाजार, सर्राफा बाजार, थाना रोड, नया बाजार, गोलागंज होती हुई अपने गंतव्य पर जाकर समाप्त हो गयी। शोभायात्रा में सबसे आगे नागरिक संकीर्तन करते हुये चल रहे थे तथा कलाकार राधा-कृष्ण का स्वरूप धारण कर नृत्य कर रहे थे। उनके पीछे भव्य रथ चल रहा था। जिस पर श्रीराधा रानी का स्वरूप धारण किये बालिका विराजमान थी। रथ से प्रसाद वितरण किया जा रहा था। वहीं कांठ बाजार स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में संकीर्तन का आयोजन किया गया।महाआरती के उपरान्त प्रसाद का वितरण किया गया। ईश्वर प्रसाद, विकास कुमार संजीव कुमार, विशाल कुमार, नवीन बाबा, आशुतोष वाष्र्णेय, राजा, पंकज आदि उपस्थित थे।