पौधरोपण करके मनाया पृथ्वी दिवस
जायन्ट्स ग्रुप ऑफ सखी सहेली की पदाधिकारी सोमवार को तहसील क्षेत्र के गांव रामनगर पहुंची। जहां पर सभी ने पौधा रोपण करके पृथ्वी दिवस मनाया। वाइस प्रेसीडेंट कृष्ण अवतार गुप्ता ने कहा कि जल की समस्या को ध्यान में रखते हुए हमें जल का दोहन कम करना चाहिए। घरो में लगे आरओ फिल्टर का पानी भी काफी बेस्ट जाता है उसको एकत्र करें और पौधों में लगाए। सीमा वर्मा ने कहा कि आज के समय में बढ़ती मांग के कारण मनुष्य पेड़ पौधों की कटाई अंधा धुंध कर रहा है। जिससे पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है और प्रदूषण बढ़ रहा है इसलिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। वृक्षों से वातावरण शुद्ध हो
चन्दौसी: जायन्ट्स ग्रुप ऑफ सखी सहेली की पदाधिकारी सोमवार को तहसील क्षेत्र के गांव रामनगर पहुंची जहां पर सभी ने पौधा रोपण करके पृथ्वी दिवस मनाया। वाइस प्रेसीडेंट कृष्ण अवतार गुप्ता ने कहा कि जल की समस्या को ध्यान में रखते हुए हमें जल का दोहन कम करना चाहिए। घरो में लगे आरओ फिल्टर का पानी भी काफी बेस्ट जाता है उसको एकत्र करें और पौधों में लगाए। सीमा वर्मा ने कहा कि आज के समय में बढ़ती मांग के कारण मनुष्य पेड़ पौधों की कटाई अंधा धुंध कर रहा है जिससे पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है और प्रदूषण बढ़ रहा है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। वृक्षों से वातावरण शुद्ध होता है। साथ ही हवा पानी और मिटटी का प्रदूषण वृक्षों की बढोत्तरी से ही दूर हो सकता है। पृथ्वी दिवस पर बेलपत्र, गुड़हल, नीम, तुलसी, चांदनी, आम, पीपल आदि के पौधे लगाए। इस दौरान अंजू राजपूत, कंचनबाला, लक्ष्मी सिघी, कंचन राजपूत, संतोष गुप्ता, दीप्ति दुबे, देवकली, सुनीता गुप्ता, वंदना अग्रवाल, जयन्ती, रीता बुदियाल आदि रहीं।