सम्भल में 150 उपद्रवियों के पोस्टर जारी, 50 की पहचान Sambhal News
एसपी ने प्रेसवार्ता करके दी जानकारील बोले पोस्टर देखकर उपद्रवियों की दें सूचना पहचान रखी जाएगी गुप्त।
सम्भल, जेएनएन। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सम्भल को आग में झोंकने वाले उपद्रवियों की मुश्किलें अब बढ़ती जा रही हैं। 150 उपद्रवियों को चिह्नित कर पुलिस ने इनके पोस्टर जारी किए हैं। वहीं अब तक 50 उपद्रवियों की पहचान की जा चुकी है। अन्य उपद्रवियों की पहचान के लिए पुलिस लोगों की मदद ले रही है।
बिना अनुमति के निकाला जुलूस
सम्भल में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 19 व 20 दिसंबर को प्रदर्शनकारियों ने बिना अनुमति जुलूस निकाला। पुलिस ने उन्हें रोका तो पुलिस से प्रदर्शनकारी भिड़ गए थे और शहर में बवाल हो गया था। दो रोडवेज बसों, निजी वाहनों समेत पुलिस के आधा दर्जन वाहनों को तोड़ दिया था। इतना ही नहीं चौधरी सराय व चन्दौसी चौराहे पर पुलिस पर भीड़ ने पथराव किया। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को नामजद करते हुए सैकड़ों अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अब पुलिस ने पथराव व फायङ्क्षरग करने वाले 150 उपद्रवियों की पहचान के लिए बुधवार को फोटो पोस्टर जारी किए हैं। इनमें से पुलिस ने लोगों की मदद लेकर 50 की पहचान कर ली है। बाकी अन्य की पहचान के लिए अब जगह जगह पोस्टर चिपकाए जाने लगे हैं। साथ ही पुलिस सोशल मीडिया का भी सहारा ले रही है।
इस मोबाइल नंबर पर दें सूचना
पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि अगर कोई व्यक्ति फोटो पोस्टर देखकर अगर उपद्रवी का नाम व पता बताता है तो वह मोबाइल नंबर 7839860127 पर सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले लोगों का नाम गोपनीय रखा जाएगा।