Move to Jagran APP

जनसंख्या नियंत्रण कानून संसद के दोनों सदन पारित करें : धर्मेन्द्र

चन्दौसी (सम्भल) तेजी से बढ़ती आबादी तबाही का संकेत दे रही है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 12:52 AM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 12:52 AM (IST)
जनसंख्या नियंत्रण कानून संसद के दोनों सदन पारित करें : धर्मेन्द्र
जनसंख्या नियंत्रण कानून संसद के दोनों सदन पारित करें : धर्मेन्द्र

चन्दौसी (सम्भल) : तेजी से बढ़ती आबादी तबाही का संकेत दे रही है। अगर इस पर नियंत्रण नहीं किया गया तो भविष्य में इसके दुष्परिणाम भुगतने होंगे। यह बात जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव धर्मेंद्र धामा ने गोष्ठी में कही।

loksabha election banner

नगर के स्टेशन रोड पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में राष्ट्रीय महासचिव धर्मेन्द्र धामा ने कहा देश की तेजी से बढ़ती आबादी लगातार तबाही के संकेत दे रही है, क्योंकि मौजूदा संसाधनों से कहीं अधिक आबादी है। इसके चलते बेरोजगारी, बीमारी और भुखमरी तेजी से पांव पसार रही है। इस वर्ष पर पूरी दुनिया में पैदा हुए बच्चों का आंकड़ा चौंका देने वाला रहा। जिलाध्यक्ष शोभित गुप्ता ने कहा कि सम्भल में नवगठित कार्यकारिणी निरंतर लोगो को जागरूक करने का कार्य कर रही है। यहां राजेश सिघल, पूर्व एमएलसी चंद्रपाल सिंह, प्रदेश महासचिव महिला नूतन चौधरी, सतीश अरोरा, डॉ.विशाल चौहान, डॉ कविता गुप्ता, डॉ. टीएस पाल, मनोज दिवाकर, अशोक शर्मा, शालिनी शर्मा, संगीता सक्सेना, हरीश कठेरिया, गौरव गोयल, शुभम अग्रवाल, पवन मुखिया, मुदित गर्ग, सचिन मग्गो, अनामिका सिंह, सुधीर मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.