भीड़ जुटाकर साइकिल रैली निकालकर सपाइयों ने पुलिस ने भांजी लाठी
बहजोई थाना क्षेत्र में भीड़ जुटाकर साइकिल रैली निकाल रहे सपाइयों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठी भांजी।
चन्दौसी (सम्भल) : बहजोई थाना क्षेत्र में भीड़ जुटाकर साइकिल रैली निकाल रहे सपाइयों को रोकने के लिए पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान नोकझोंक होने लगी। पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं माने तो लाठी भांजी। सपाई साइकिल मौके पर छोड़कर भाग निकले। हालांकि पुलिस लाठी जार्च की बात से इन्कार कर रही है। पुलिस का कहना है कि भीड़ को मौके से हटाया गया था।
सपा कार्यकर्ता आह्वान किताब का वितरण कर रहे थे। अकबरपुर से साइकिल रैली शुरू की। पुरा मझौला में पहुंचे तो भारी भीड़ एकत्र हो गई। इसके बाद सपाइयों ने तकरीर शुरू कर दी। इस बात की जानकारी बहजोई पुलिस को लगी तो वह मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पहले सपाइयों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने तो नोकझोंक हुई। काफी देर तक हंगामा होता रहा। जब भीड़ मौके से नहीं हटी तो पुलिस ने लाठियां भांजकर हटाया। काफी देर तक हंगामे भरा माहौल रहा। इंस्पेक्टर रविद्र प्रताप सिंह ने कहा कि साइकिल यात्रा से अधिक लोग थे। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। सपाइयों से बात करके पांच से अधिक लोगों को मौके से हटा दिया गया। लाठी नहीं भांजी गई। जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने कहा कि पुरा मझौला पहुंचा तो साइकिल रैली का समापन हो गया था। उसके बाद मैं वहां से चला आया और कार्यकर्ता अपने-अपने घर जा रहे थे तभी पुलिस वहां पर पहुंच गई और किसी विरोधी के कहने पर कार्यकर्ताओं को फटकार लगाई है।